US Iran War : इज़राइल एक बार फिर अमेरिका के साथ मिलकर ईरान पर हमला करने की योजना बना रहा है। इज़राइली मीडिया के अनुसार, वह डोनाल्ड ट्रंप की मंजूरी का इंतजार कर रहा है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इज़राइली अधिकारियों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में अमेरिका और ईरान के बीच हमले जारी रह सकते हैं।
वहीं, न्यूयॉर्क पोस्ट ने यरुशलम के एक सूत्र के हवाले से लिखा है कि ज़रूरत पड़ने पर इज़राइल फिर से ईरान पर हमला करेगा। हालांकि, इज़राइल नहीं चाहता कि उसके नागरिकों को दोबारा बंकरों में शरण लेनी पड़े, लेकिन ईरान में हो रही घटनाओं पर वह चुप भी नहीं रह सकता।
पिछले 24 घंटे के 5 बड़े घटनाक्रम
परमाणु ठिकाने के पास हमला : ईरान के एक अधिकारी ने बताया कि अमेरिका के बुशहर परमाणु केंद्र को निशाना बनाते हुए हवाई हमला किया। हालांकि फैसिलिटी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
ईरान का जवाबी हमला
अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को मिसाइलें दागीं। इन देशों ने कई मिसाइलों और ड्रोन को मार गिराने का दावा किया।
रणनीतिक पुल पर अमेरिकी हमला
ईरान ने आरोप लगाया कि अमेरिका ने उत्तरी ईरान में चीन और रूस से जुड़े एक रेलवे पुल पर क्रूज़ मिसाइल से हमला किया। ईरान ने इसे युद्ध अपराध करार दिया।
होर्मुज स्ट्रेट में आवाजाही ठप
रॉयटर्स के अनुसार, अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने के बाद गुरुवार को होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही रुक गई। इससे वैश्विक तेल सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ी और कच्चे तेल की कीमतों में लगभग 1% की बढ़ोतरी हुई।
ईरान ने रातों-रात भेजा तेल
अल ज़जीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने एक रात में एक करोड़ बैरल कच्चा तेल और फ्यूल ऑयल निर्यात के लिए भेज दिया। बता दें कि अमेरिका की नौसैनिक नाकाबंदी फिर से लागू होने की आशंका के चलते यह कदम उठाया गया है।
ये भी पढ़ें- 145 करोड़ की परियोजना से बदलेगी नोएडा की तस्वीर, खिलाड़ियों को मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









