Delhi NCRUttarakhandराष्ट्रीय

महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तराखंड में बारिश का कहर, लोगों के घरों तक पहुंचा पानी, सड़कों पर नाव, मौसम विभाग का अलर्ट

Monsoon 2026 : देशभर में मानसून एक्टिव मोड में है। कई राज्यों में भारी बारिश से घरों में पानी भर गया है। ओडिशा, पश्चिम बंगाल, केरल और महाराष्ट्र में तेज बारिश हो रही है। जिसको लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में 4 फीट तक पानी भर गया है, आम जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त है।

सड़क पर बाइक नहीं अब नाव देखी गई

गुजरात के जूनागढ़ में कई इलाके पानी से लबालब भर गए है, लोगों के घरों में पानी भर गया। स्थिति ऐसी हो गई है, कि लोगों को सड़क पर बाइक आदि चलाने की वजाय नाव चलाने की नौबत आ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नवसारी में अंबिका नदी पर बने ब्रिज के बीच में गहरा गड्ढा हो गया, जिससे 11 गांवों से कनेक्टिविटी बाधित हो गई है।

15 से अधिक गाड़ियां पानी में डूबी

महाराष्ट्र में भारी बारिश से सड़के नदी जैसी बन गई है। बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है, 15 से अधिक गाड़ियां पानी में डूब गई है। वहीं मुंबई में 50-60 पेड़ गिरने से 7 मकानों की दीवार ढह गई। पालघर में भारी बारिश से आई बाढ़ में 6 साल की बच्ची बह गई, जिस कारण उसकी मृत्यु हो गई। पंजाब, यूपी, दिल्ली में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार में मानसून फिलहार एक्टिव नहीं

बता दें कि बिहार में मानसून फिलहाल पूरी तरह एक्टिव नहीं है, बहरहाल 18 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बिहार में अभी तक 52 प्रतिशत बारिश कम हुई है। पटना समेत कई हिस्सों में दिनभर से वर्षा नहीं हुई है।

पायलट की समझदारी से हुआ बचाव

हल्द्वानी में बारिश के बीच प्राइवेट कंपनी के हेलिकॉप्टर को अचानक मौसम बिगड़ने से स्कूल परिसर में उतारा गया। उस समय स्कूल में तकरीबन 10 से 12 बच्चे खेल रहे थे। बता दें कि हेलिकॉप्टर में दो यात्री और एक पायलट सवार थे। बहरहाल पायलट की समझदारी से किसी प्रकार की कोई दुर्घटना नहीं हुई।

ये भी पढ़ें- दुकान में काम से शुरू हुआ मामला पहुंचा 30 लाख की वसूली तक! जींद में हनीट्रैप कारोबारी और कर्मचारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button