Delhi NCRराजनीतिराज्य

मोदी सरकार के लिए पूरा देश प्रयोगशाला, लोगों पर जबरदस्ती थोप रही 20 फीसद इथेनॉल मिला पेट्रोल- केजरीवाल

New Delhi : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लोगों पर जबरदस्ती ई-20 पेट्रोल थोपने पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के लिए पूरा देश प्रयोगशाला है। अब सरकार लोगों पर जबरदस्ती 20 फीसद इथेनॉल मिला पेट्रोल थोप रही है। जबकि एथनॉल से गाड़ियां बंद हो रही हैं, पार्ट्स खराब हो रहे हैं और माइलेज भी 30 फीसद कम आ रहा है। इससे देशभर में लोगों के अंदर जबरदस्त गुस्सा है। जब गाड़ियों का 30 फीसद माइलेज कम आ रहा है, तो इथेनॉल मिला पेट्रोल भी 30 फीसद सस्ता होना चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट में बयान और सरकार पर पलटने का आरोप

अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में अटॉर्नी जनरल की दी गई दलील का वीडियो क्लिप साझा कर कहा कि पहले केंद्र सरकार के अटॉर्नी जनरल ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि यह सिर्फ एक प्रयोग है, लेकिन बाद में केंद्र सरकार मुकर गई कि उसने ऐसा कुछ नहीं कहा है। उन्होंने कहा कि प्रयोग तो कुछ हजार गाड़ियों में किया जाना चाहिए और नतीजों के आधार पर पूरे देश में लागू करना चाहिए। मैं ई-20 पेट्रोल को लेकर जल्द ही प्रधानमंत्री को पत्र लिखूंगा। मुझे पत्र में क्या लिखना है, देशवासी कमेंट या डीएम करके बताएं।

20% इथेनॉल ब्लेंडिंग पर जनता की प्रतिक्रिया और विरोध

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 20 फीसद इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल को लेकर जनता में बहुत गुस्सा है। 30 जून को केंद्र सरकार ने अटॉर्नी जनरल के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट में यह कहा कि यह सिर्फ एक एक्सपेरिमेंट है और इसके नतीजों पर आगे का एक्शन निर्भर करेगा। जब यह खबर अगले दिन मीडिया में आई, तो केंद्र सरकार मुकर गई। केंद्र सरकार ने बयान जारी करके कहा कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं बोला है, यह झूठ है।

प्रयोग, माइलेज और नीति पर सवाल

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि यह कैसा एक्सपेरिमेंट है? एक्सपेरिमेंट तब होता है जब किसी चीज को 50, 100, 500 या 1000 गाड़ियों पर किया जाता है और उसके नतीजों के आधार पर तय किया जाता है कि इसे पूरे देश में लागू करना है या नहीं। उन्होंने कहा कि पूरे देश की 140 करोड़ आबादी की गाड़ियों पर इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल कंपलसरी कर दिया गया है। जिन लोगों की गाड़ियां खराब हो रही हैं, क्या उन्हें मुआवजा दिया जाएगा?

माइलेज, कीमत और एक्सपर्ट बयान पर दावा

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोग बड़े स्तर पर इसका विरोध कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि 30 फीसद कम एवरेज आ रही है, लेकिन सरकार इससे इनकार कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत पेट्रोलियम के एक एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के अनुसार, इथेनॉल के कारण माइलेज लगभग 30 फीसद कम हो जाती है। अगर माइलेज 30 फीसद कम हो रही है, तो ब्लेंडेड पेट्रोल के दाम भी 30 फीसद कम होने चाहिए। लेकिन सरकार दाम उतने ही ले रही है, जिससे लोगों का खर्च बढ़ गया है।

जनता, इंजन नुकसान और पीएम को पत्र की बात

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कई लोगों का आरोप है कि उनकी गाड़ियों के पार्ट्स और इंजन खराब हो रहे हैं और इंजन में जंग लग रहा है। अगर लोग इसका विरोध कर रहे हैं, तो सरकार इसे वापस क्यों नहीं ले रही? सरकार का फर्ज है कि वह जनता की बात सुने। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही प्रधानमंत्री को इस बारे में चिट्ठी लिखेंगे और जनता से सुझाव मांगेंगे कि उसमें क्या लिखा जाए।

ये भी पढ़ें – गाजियाबाद हत्याकांड: जन्मदिन के बहाने बुलाकर दोस्तों ने चाकू गोदकर की हत्या

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button