Haryana News : अंबाला में मंगलवार सुबह धन्यौड़ा गांव में 4 साल का मासूम खेलते-खेलते 220 फीट गहरे खुले बोरवेल में गिर गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्धस्तर पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
पैर फिसला और बोरवेल में जा गिरा
जानकारी के मुताबिक चार साल का निर्भय मंगलवार सुबह अपने पिता के साथ खेत में आया था। वह अपने चाचा हरनेक सिंह के खेत में खेल रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह खुले पड़े बोरवेल में जा गिरा। घटना के बाद परिजनों ने तुरंत शोर मचाया और प्रशासन को सूचना दी।
सेना की टीमें चला रहीं रेस्क्यू ऑपरेशन
सूचना मिलते ही गांव के सरपंच ने जिला प्रशासन को घटना की जानकारी दी। इसके बाद डिप्टी कमिश्नर अजय तोमर सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। बोरवेल की गहराई और स्थिति को देखते हुए NDRF, SDR और सेना की टीमों को भी रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए बुलाया गया।
बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद
बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद हैं और सभी की निगाहें बचाव अभियान पर टिकी हुई हैं। प्रशासन का कहना है कि सभी आवश्यक संसाधनों का इस्तेमाल करते हुए मासूम को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- SIS का बड़ा दांव! 120 करोड़ का Share Buyback, निवेशकों की चांदी? डिटेल में पढ़ें
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









