राष्ट्रीयविदेश

India US Relations :पीएम मोदी बिल्कुल मेरे जैसे, वे सोते नहीं, अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

India US Relations : भारत अमेरिका रिलेशन को दुनिया ने सराहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारतीय पीएम मोदी को एक अलग बॉडिंग है। इसी बीच दोनों का एक दिलचस्प और बेहतरीन किस्सा सामने आया है। अमेरिका राजदूत सर्जियो गोर ने ये किस्सा सबके सामने साझा किया है। जिसको सुनकर पता चलता है कि दोनों देशों के बीच कितनी गहरी मित्रता है।

राष्ट्रपति ट्रंप को आई पीएम मोदी की याद

भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने यह किस्सा सोमवार को दिल्ली में आयोजित ‘यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम (USISPF) लीडरशिप समिट’ में साझा किया। उन्होनें बताया कि अप्रैल में इवेंट के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप को अचानक अपने मित्र पीएम मोदी की याद आ गई। इस दौरान उन्हें पीएम मोदी को फोन मिलाने की बात कही।

पीएम मोदी बिल्कुल मेरी तरह हैं वें…

बैकस्टेज बैठे अचानक ट्रंप ने कहा कि ‘चलो, भारत के प्रधानमंत्री पीएम मोदी को फोन करते हैं। इस दौरान मैने हिचकते हुए कहा कि ‘सर, इस समय भारत में सुबह के 6 बज रहे होंगे। जिसके बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने मुस्कुराते हुए कहा कि ‘पीएम मोदी उठ गए होंगे, वह बिल्कुल मेरी तरह हैं। वे सोते नहीं हैं। यह सब सुनकर लगता है, कि अमेरिका भी पीएम मोदी के इस हुनर का लोहा मानता है।

राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि उस समय ट्रंप को कुछ देर बाद लाइव स्टेज पर जाना था, जिस कारण से उनकी बात भारतीय प्रधानमंत्री पीएम मोदी से कॉल पर बात नहीं हो सकी। जिसके बाद बातचीत का सिलसिला अगले दिन के लिए निर्धारित किया गया।

पीएम मोदी-ट्रंप की गहरी मित्रता

ये सब बाते सुनकर लगता है कि दोनों नेताओं के बीच गहरी मित्रता है। जब आप किसी के सच्चे मित्र होते हैं, तो आपको बातचीत करने के लिए सोचना नहीं पड़ता, वहीं कुछ देशों में काफी प्रोटोकॉल के माध्यमों से गुजरना पड़ता है। इससे एक बात यह भी सामने आती है कि दोनों दिग्गज नेताओं के बीच आपसी साझेदारी और मित्रता का अटूट रिश्ता है।

डोनाल्ड ट्रंप भारत के प्रधानमंत्री को पीएम मोदी को अन्य नेताओं की तुलना में एक अलग पायदान पर रखते हैं। कुछ नेताओं से बातचीत करने में काफी अड़चने आती है, हालांकि ट्रंप कुछ देशों और नेताओं को उस लेवल पर नहीं मानते।

भारत-अमेरिका ट्रेड डील का अंतिम चरण

इसी बीच राजदूत सर्जियो गोर ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप जल्द ही भारत की आधिकारिक यात्रा पर आएंगे। जिस दौरान भारत-अमेरिका ट्रेड डील को अंतिम रुप दिया जाएगा। वहीं भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अब आखिरी मोड़ पर है।

सालों चले रिकॉर्ड को तोड़ रहा अमेरिका

डील में हो रही देरी को लेकर सर्जियो गोर मजाकिया अंदाज़ में कहते हैं कि हम डेढ़ साल से इस पर काम कर रहे हैं। लेकिन ये भी समझना होगा कि यूरोपियन ट्रेड डील को पूरा होने में लगभग 20 साल लग गए थे। वहीं अब हम यूरोपियन डील के सालों चले रिकॉर्ड को तोड़ रहे हैं। वहीं हमने व्यापाकित समझौते को जल्द से जल्द खत्म करने का इरादा बना लिया है।

G7 समिट में पीएम मोदी की तारीफ

पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की मित्रता मजबूत हो रही है। फ्रांस में आयोजित G7 समिट के दौरान द्विपक्षीय मुलाकात में भी भरपूर गर्मजोशी देखने को मिली थी। जहां ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें शांत, कूल और टोटल किलर बताया था।

दो सबसे ताकतवर नेताओं की केमिस्ट्री

डिप्लोमैटिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी इसी साल दिसंबर में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन के लिए US की यात्रा पर जा सकते हैं, जहां दुनिया की इन दो सबसे ताकतवर नेताओं की केमिस्ट्री देखने का अवसर मिलेगा।

ये भी पढ़ें- मुंशी और महिला पुलिसकर्मी का रोमांस, सोशल मीडिया पर Video Viral

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button