क्राइमराष्ट्रीय

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में बड़े खुलासे, गूगल पर खोजी लोकेशन और पुलिस से बचने के तरीके

Ketan Agarwal Murder Case : पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस जांच में कई नए और चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी ने हत्या की साजिश को अंजाम देने से पहले इंटरनेट पर कई संदिग्ध सर्च किए थे। इनमें लोहगढ़ किले के “डेथ पॉइंट”, वहां तक पहुंचने का रास्ता और आसपास की खाइयों से जुड़ी जानकारी शामिल थी।

पुलिस के सवालों का क्या जवाब देना चाहिए

जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों ने यह जानने की कोशिश की थी कि जहर देकर हत्या कैसे की जा सकती है और ऐसा कैसे किया जाए कि पुलिस को शक न हो। इसके अलावा उन्होंने यह भी सर्च किया कि पूछताछ के दौरान पुलिस के सवालों का क्या जवाब देना चाहिए और कौन-कौन से व्हाट्सएप मैसेज डिलीट करने हैं।

डिलीट किए गए डेटा की फोरेंसिक जांच

पुलिस के मुताबिक, चेतन चौधरी ने वारदात वाले दिन अपनी असली पहचान छिपाने के लिए अपना मोबाइल एक दुकान पर छोड़ दिया था और फिर दूसरे मोबाइल का इस्तेमाल किया। अब डिलीट किए गए डेटा की फोरेंसिक जांच की जा रही है।

सिया के परिवार से भी लंबी पूछताछ

घटना के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को लोहगढ़ किले लेकर गई, जहां हत्या के पूरे घटनाक्रम को दोबारा समझने के लिए सीन रीक्रिएशन किया गया। इससे पहले पुलिस ने सिया के परिवार से भी लंबी पूछताछ की थी और चेतन की बाइक सहित कई सामान जब्त किए हैं, जिनकी जांच चल रही है।

उनकी नजदीकियां कब और कैसे बढ़ीं

जांच में एक पुराना वीडियो भी सामने आया है जिसमें सिया और चेतन एक क्रिकेट मैच देखते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि उनकी नजदीकियां कब और कैसे बढ़ीं। इस पूरे मामले में केतन के परिवार ने आरोपियों के लिए कड़ी सजा की मांग की है। पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्हें न्याय चाहिए और दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।

पुलिस फिलहाल मोबाइल चैट, कॉल रिकॉर्ड और डिजिटल डेटा की फोरेंसिक जांच कर रही है ताकि पूरी साजिश की कड़ी को जोड़ा जा सके।

ये भी पढ़ें- सिर्फ 5 महीनों में 6000 से ज्यादा हार्ट केस! पंजाब की इस योजना ने बचाईं हजारों जानें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button