NEET UG Re Exam : NEET UG 2026 का पेपर लीक होने के बाद रविवार (21 जून) को आयोजित री-एग्जाम में 20 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए. इसी बीच बिहार के लखीसराय से परीक्षा में अनियमितता का एक मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने एक सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़ करते हुए 9 लोगों को गिरफ्तार किया है.
जानकारी के अनुसार, कुछ अभ्यर्थियों की जगह दूसरे लोगों को परीक्षा में बैठाया गया था. गिरफ्तार किए गए लोगों में डॉक्टर और मेडिकल छात्र भी शामिल हैं, जो कथित तौर पर दूसरे उम्मीदवारों के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे. बायोमीट्रिक सत्यापन के दौरान केंद्रीय विद्यालय से 7, केआरके हाई स्कूल से 1 और हसनपुर हाई स्कूल से 1 आरोपी को पकड़ा गया.
MBBS छात्रों समेत 9 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए सॉल्वर अलग-अलग जिलों और राज्यों से जुड़े हुए हैं. इनमें प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों के MBBS छात्र भी शामिल बताए जा रहे हैं. मामले की जांच के दौरान बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज करने वाली निजी एजेंसी के 7 कर्मचारियों को भी हिरासत में लिया गया है. उनसे पूछताछ जारी है.
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार और एसपी प्रेरणा कुमार की निगरानी में एसडीएम तथा एसडीपीओ की टीम जांच कर रही है. पुलिस अंतर-जिला और अंतर-राज्यीय स्तर पर सक्रिय इस सॉल्वर गैंग से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है.
ये भी पढ़ें- यमुनानगर में 11वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









