Punjab News : राज्य में चल रहे निर्णायक अभियान ‘गैंगस्टरों ते वार’ के 141वें दिन पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित एवं मैप किए गए 577 ठिकानों पर छापेमारी की.
उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरों ते वार’ पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा एक निर्णायक अभियान है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी 2026 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा की गई थी. एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं.
123 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई
अभियान के 141वें दिन पुलिस टीमों ने दो हथियारों सहित 303 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया. इसके साथ ही अभियान शुरू होने के बाद से कुल गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर 35,662 हो गई है.
इसके अतिरिक्त 123 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की गई, जबकि 12 व्यक्तियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया. कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने 7 भगोड़े अपराधियों (पीओ) को भी गिरफ्तार किया.
गैंगस्टरों के खिलाफ हेल्पलाइन
लोग एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से वांछित अपराधियों एवं गैंगस्टरों के संबंध में जानकारी दे सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों से जुड़ी सूचनाएं भी साझा कर सकते हैं.
नशा तस्करों के कब्जे से ड्रग मनी भी बरामद
इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ को 466वें दिन भी जारी रखते हुए 90 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया. उनके कब्जे से 5.2 किलोग्राम हेरोइन, 35 किलोग्राम भुक्की, 360 नशीली गोलियां तथा 2,600 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई.
इसके साथ ही केवल 466 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या बढ़कर 67,662 हो गई है. नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने 12 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने एवं पुनर्वास उपचार करवाने के लिए भी प्रेरित किया.
ये भी पढ़ें – ‘सरकारी राशन’ ने ली पत्नी की जान, प्रेम विवाह के छह साल बाद पति बना हैवान
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









