Erectile Dysfunction : उम्र बढ़ने के साथ शरीर कई बदलावों के संकेत देने लगता है, जिन्हें अक्सर लोग सामान्य मानकर नजरअंदाज कर देते हैं। थकान, नींद में गड़बड़ी, खर्राटे या यौन स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं आमतौर पर बढ़ती उम्र का हिस्सा समझी जाती हैं, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि ये संकेत कई बार दिल और रक्त वाहिकाओं से जुड़ी गंभीर बीमारियों की शुरुआती चेतावनी भी हो सकते हैं।
चार प्रमुख संकेतों का जिक्र
कार्डियोथोरेसिक सर्जन डॉ. जेरेमी लंदन (25 वर्षों के अनुभव के साथ) ने हाल ही में एक इंस्टाग्राम वीडियो में ऐसे चार प्रमुख संकेतों का जिक्र किया है, जिन्हें पुरुष अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। उनके अनुसार, ये लक्षण भविष्य में हार्ट संबंधी समस्याओं का संकेत हो सकते हैं।
इरेक्टाइल डिस्फंक्शन भी है सकेंत
पहला संकेत इरेक्टाइल डिस्फंक्शन माना गया है। इसे केवल यौन समस्या समझना गलत हो सकता है, क्योंकि यह शरीर में ब्लड फ्लो की कमी या ब्लड वेसल्स में शुरुआती ब्लॉकेज का संकेत भी हो सकता है। कई मामलों में यह हार्ट की गंभीर समस्या से वर्षों पहले दिखाई दे सकता है, इसलिए अचानक ऐसी परेशानी होने पर हार्ट जांच की सलाह दी जाती है।
पेट की चर्बी बढ़ना और शारीरिक गतिविधि
दूसरा संकेत लो टेस्टोस्टेरोन है, जिसे कई लोग उम्र बढ़ने का सामान्य प्रभाव मान लेते हैं। लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार इसके पीछे खराब लाइफस्टाइल, पेट की चर्बी बढ़ना और शारीरिक गतिविधि की कमी जैसी वजहें भी हो सकती हैं, जिन्हें सुधारकर हार्मोनल संतुलन बेहतर किया जा सकता है।
पोस्ट देखें- https://www.instagram.com/reel/DZC4d0uop40/?utm_source=ig_web_copy_link
पुरुषों को हृदय पर देना चाहिए ध्यान
तीसरा संकेत पुरुषों में हृदय रोग का जल्दी विकसित होना है। महिलाओं की तुलना में पुरुषों को एस्ट्रोजन हार्मोन से मिलने वाली प्राकृतिक सुरक्षा नहीं होती, जिसके कारण उनमें हार्ट संबंधी समस्याएं अपेक्षाकृत कम उम्र में सामने आ सकती हैं। इसलिए 30 से 40 की उम्र के बीच ही दिल की सेहत पर ध्यान देना जरूरी माना जाता है।
तेज खर्राटे, नींद के दौरान बार-बार जागना
चौथा संकेत स्लीप एपनिया है। तेज खर्राटे, नींद के दौरान बार-बार जागना और पर्याप्त आराम के बावजूद थकान महसूस होना इसके लक्षण हो सकते हैं। यह स्थिति आगे चलकर हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट रिद्म की गड़बड़ियों का कारण बन सकती है, इसलिए इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए।
Disclaimer : यह जानकारी शोध और विशेषज्ञ राय पर आधारित है, इसे चिकित्सकीय सलाह न मानें। किसी भी नई गतिविधि या बदलाव से पहले डॉक्टर से परामर्श लें।
ये भी पढ़ें- ‘रॉयल राजपूत’ निकला दानिश, इंस्टाग्राम की इस ‘लव स्टोरी’ के पीछे का खौफनाक सच जानकर कांप उठेंगे आप!
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









