Samarth Singh Surrender : मध्य प्रदेश के भोपाल में ट्विशा शर्मा केस में उसके पति समर्थ सिंह ने सरेंडर कर दिया है। समर्थ जबलपुर डिस्ट्रिक जज के कोर्ट रूम में आत्मसमर्पण करने के लिए पहुंचा। बता दें कि ट्विशा शर्मा के परिजनों की ओर से कई गंभीर आरोप लगाए गए थे। वहीं समर्थ सिंह पर पुलिस ने 30 हजार रुपए का इनाम भी रखा था, और लुकआउट नोटिस भी जारी किया था।
मौत से जुड़े मामले की जांच आगे बढ़ेगी
भोपाल में नोएडा की रहने वाली ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में जबलपुर जिले की कोर्ट ने समर्थ सिंह को भोपाल में सरेंडर करने का आदेश दिया है। समर्थ सिंह फरार थे और 12 मई की रात उनकी मौत से जुड़े मामले की जांच अब आगे बढ़ेगी। समर्थ सिंह के सरेंडर के बाद भोपाल की कटारा हिल्स पुलिस उनसे पूछताछ करेगी, जिससे मामले में नई जानकारी सामने आ सकती है।
अचानक केस से अपना हाथ पीछे खींचा
उधर, समर्थ सिंह की मां और मामले में आरोपी गिरिबाला सिंह को बड़ा झटका लगा है। गिरिबाला सिंह के वकील इनोश जॉर्ज कार्लो ने अचानक केस से अपना हाथ पीछे खींच लिया। वकील के जाने से आरोपी पक्ष को कानूनी झटका लगा है और केस में प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।
ट्विशा के शव का होगा दूसरा पोस्टमॉर्टम
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने ट्विशा के शव का दूसरा पोस्टमॉर्टम कराने का आदेश दिया है। जस्टिस अवनिंद्र कुमार सिंह ने निर्देश दिया है कि दिल्ली एम्स (AIIMS) की विशेष टीम को विशेष विमान से भोपाल लाया जाएगा और पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी। यह कदम इसलिए अहम है क्योंकि पहले निचली अदालत ने पीड़ित परिवार की याचिका खारिज कर दी थी। परिवार का आरोप है कि यह साधारण आत्महत्या का मामला नहीं है और निष्पक्ष फॉरेंसिक जांच जरूरी है।
पार्लर में मालिश करवा रही थीं ट्विशा
मामले में हाल ही में एक एक्सक्लूसिव CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें ट्विशा शर्मा अपनी मौत से कुछ घंटे पहले भोपाल के ‘एक्सप्रेशन ब्यूटी पार्लर’ में दिखाई दे रही हैं। फुटेज में ट्विशा करीब 3 घंटे तक पार्लर में रही और शांत तरीके से सिर की मालिश करवा रही थीं। यह फुटेज पुलिस और कानूनी विशेषज्ञों के लिए कई सवाल खड़े कर रहा है, क्योंकि आत्महत्या से पहले कोई व्यक्ति इतनी सामान्य और शांत अवस्था में कैसे हो सकता है। यह नया खुलासा मामले को और जटिल बना रहा है और जांच अधिकारियों के लिए महत्वपूर्ण सबूत साबित हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Pulwama का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान की हत्या करने वाला हथियार समेत गिरफ्तार, दो आरोपी अभी फरार
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









