Punjab

मशहूर पंजाबी सिंगर इंदर कौर की हत्या, लुधियाना की नीलो नहर में मिला शव

Inder Kaur Case : पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां छह दिन पहले कथित तौर पर अगवा की गई सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर की हत्या कर दी गई। पुलिस ने उनका शव लुधियाना की नीलो नहर से बरामद किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखा गया है। इस घटना के सामने आने के बाद संगीत जगत और उनके प्रशंसकों में गहरा शोक है, जबकि परिवार सदमे में है।

अपहरण और हत्या का मामला दर्ज

पुलिस जांच में शुरुआती जानकारी के अनुसार इस मामले के पीछे एकतरफा प्रेम और दबाव का एंगल सामने आया है। पीड़िता के भाई की शिकायत पर मोगा निवासी सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा के खिलाफ अपहरण और हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी बना रहा था शादी का दबाव

परिजनों के अनुसार 13 मई की रात इंदर कौर अपनी कार से बाजार गई थीं, जिसके बाद वह घर वापस नहीं लौटीं। आरोप है कि लंबे समय से आरोपी उन पर शादी का दबाव बना रहा था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था। इसी के बाद कथित रूप से रास्ते में उन्हें गन प्वाइंट पर अगवा किया गया।

वारदात के बाद विदेश फरार आरोपी

परिवार का यह भी आरोप है कि शिकायत दर्ज होने के बावजूद शुरुआती कार्रवाई में देरी हुई, जिससे मामला और गंभीर हो गया। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी वारदात के बाद विदेश फरार हो गया, जबकि पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

जानें कौन है इंदर कौर

इंदर कौर, जिन्हें यशइंदर कौर के नाम से भी जाना जाता था, 29 वर्ष की थीं और पंजाबी संगीत की उभरती हुई कलाकारों में शामिल थीं। उनके कई गाने लोकप्रिय रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग थी।फिलहाल पुलिस ने जांच तेज कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्तरों पर कार्रवाई की जा रही है। वो ‘सोहना लगदा’, ‘सोने दी चिड़ी’, Laanedaarni, ‘किसान एंथम’, ‘देसी सिर्रे दे’ जैसे कई हिट गाने गा चुकी हैं। उन्होंने गिप्पी ग्रेवाल संग भी काम किया है। ‘सोने दी वांग’, ‘जट्ट माइंड’ जैसे गानों में उन्होंने गिप्पी ग्रेवाल संग काम किया है। ‘सोने दी वांग’ काफी पॉपुलर हुआ।

ये भी पढ़ें- Petrol Diesel Price : पटना-जमुई में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल, मिडिल ईस्ट में तनाव का असर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button