मनोरंजन

जान्हवी कपूर की फिल्म ‘पेड्डी’ में दिलचस्प कास्टिंग ट्विस्ट, पहले खुशी कपूर को मिला था ऑफर

Janhvi Kapoor Movie : फिल्म निर्माता करण जौहर की फिल्म धड़क से बॉलीवुड में कदम रखने वाली जान्हवी कपूर इन दिनों अपने करियर को लगातार आगे बढ़ा रही हैं। दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जान्हवी ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है और अब वह साउथ फिल्मों में भी सक्रिय हो गई हैं।

जान्हवी कपूर जल्द ही राम चरण स्टारर फिल्म पेड्डी में नजर आएंगी, जिसमें वह अचियम्मा का किरदार निभा रही हैं। हालांकि इस रोल से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सामने आया है।

पहले खुशी कपूर को मिला था रोल का ऑफर

फिल्म के निर्देशक बुची बाबू सना ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्होंने सबसे पहले यह रोल जान्हवी की छोटी बहन खुशी कपूर को ऑफर किया था। लेकिन जब उन्होंने स्क्रीन पर खुशी को देखा तो उन्हें लगा कि वह इस किरदार के लिए उपयुक्त नहीं हैं।

निर्देशक ने बताया कि बाद में उन्हें वही कहानी जान्हवी कपूर को सुनानी पड़ी और फिल्म के लिए उन्हें फाइनल किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि यह फैसला लेते समय उन्हें थोड़ी असहजता हुई, लेकिन सिनेमा की जरूरतों के हिसाब से यह जरूरी था।

फिल्म की रिलीज डेट

जान्हवी कपूर और राम चरण की यह स्पोर्ट्स-एक्शन ड्रामा फिल्म पेड्डी पहले 30 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट बढ़ाकर 4 जून कर दी गई है। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

इससे पहले जान्हवी कपूर जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा में भी नजर आ चुकी हैं और अब साउथ इंडस्ट्री में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा रही हैं।

ये भी पढ़ें – पश्चिम बंगाल में नई कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले, महिलाओं को अब हर महीने मिलेंगे 3000 रुपये

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button