NEET UG Paper Leak : NEET पेपर लीक मामले में सीबीआई की जांच में चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। जांच एजेंसी के अनुसार, सिर्फ एक नहीं बल्कि परीक्षा के दोनों सेट के प्रश्नपत्र लीक हुए थे। बताया जा रहा है कि दूसरा सेट, जिसे रिजर्व में रखा गया था, वह भी पहले ही बाहर पहुंच चुका था।
दो अलग-अलग पेपर सेट होते हैं तैयार
जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों सेट के प्रश्न ‘गेस पेपर’ से पूरी तरह मेल खाते हैं। एनटीए हर साल नीट यूजी परीक्षा के लिए दो अलग-अलग पेपर सेट तैयार करता है, जिनमें से एक परीक्षा में उपयोग होता है और दूसरा रिजर्व रहता है। लेकिन इस बार दोनों सेट पहले ही संदिग्ध रूप से बाहर आ गए।
कई राज्यों में बेचा गया था
सीबीआई की जांच के अनुसार, परीक्षा में आए और रिजर्व रखे गए दोनों पेपर के बायोलॉजी और केमिस्ट्री के सवालों का मिलान एक कथित गेस पेपर से हुआ है, जिसे कई राज्यों में बेचा गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों पेपर में शामिल सवाल गेस पेपर से लगभग पूरी तरह मेल खाते हैं।
प्रश्नों को बाहर किया गया लीक
इस मामले में असिस्टेंट प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी, सीनियर टीचर मनीषा गुरुनाथ मांधरे और मनीषा वाघमारे के नाम सामने आए हैं। आरोप है कि ये लोग एनटीए के प्रश्नपत्र तैयार करने वाली प्रक्रिया से जुड़े थे और इसी पहुंच का फायदा उठाकर प्रश्नों को बाहर लीक किया गया।
बताया जा रहा है कि संबंधित शिक्षकों ने मिलकर एक गेस पेपर तैयार किया, जिसमें बायोलॉजी, केमिस्ट्री और आंशिक रूप से फिजिक्स के प्रश्न शामिल थे। यह पेपर कई जगहों पर भारी कीमत में बेचा गया।
अधिकांश प्रश्न गेस पेपर से खाए मेल
सीबीआई को जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि बायोलॉजी के लगभग सभी प्रश्न और केमिस्ट्री के अधिकांश प्रश्न पहले से तैयार गेस पेपर से मेल खाते हैं। इस मामले में मनीषा गुरुनाथ मांधरे को 14 दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा गया है। एजेंसी अब उनसे पूछताछ कर पूरे नेटवर्क और पेपर लीक रैकेट की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। वहीं एनटीए ने नीट री-एग्जाम की तारीख 21 जून तय की है और एडमिट कार्ड 14 जून को जारी किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें- Female Terrorist : व्हाइट विडो से ब्लैक विडोज तक, 5 महिला आतंकवादियों की भयावह कहानी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









