Haryana News : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर अंबाला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में मिजोरम के राज्यपाल जनरल वी के सिंह की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि वीर सपूत महाराणा प्रताप की जयंती में शामिल होना उनका परम सौभाग्य है। उन्होंने महाराणा प्रताप को शौर्य, पराक्रम और वीरता का प्रतीक बताते हुए नमन किया। मुख्यमंत्री ने हल्दीघाटी युद्ध (1576) का उल्लेख करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप और उनके हाथी रामप्रसाद तथा घोड़ा चेतक हमें राष्ट्र, धर्म और सम्मान की रक्षा के लिए त्याग का संदेश देते हैं।
अनाज मंडी तीर्थ स्थल में हुई परिवर्तित
मुख्यमंत्री ने बताया कि शहजादपुर की अनाज मंडी इस समारोह के दौरान राष्ट्रभक्ति के तीर्थ स्थल में परिवर्तित हो गई। उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में महाराणा प्रताप अध्ययन केंद्र खोलने और महाराणा प्रताप नाम से एक चेयर स्थापित करने की योजना का भी ऐलान किया।
राजपूत छात्रावास के लिए 31 लाख रुपए
इस अवसर पर महिला राजकीय विद्यालय का नाम बदलकर महारानी पद्मावती राजकीय महाविद्यालय किया जाएगा और राजपूत छात्रावास के लिए 31 लाख रुपए देने की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह स्थल आने वाली पीढ़ियों को महाराणा प्रताप जैसी देशभक्ति, वीरता और साहस की सीख देता रहेगा।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने देश की सुरक्षा बलों द्वारा आतंकवादियों को सबक सिखाने की भी जानकारी दी।
ये भी पढ़ें- गैंगस्टरों ते वार का 116वां दिन, पंजाब पुलिस द्वारा 598 स्थानों पर छापेमारी, 315 गिरफ्तार
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









