Other Statesराज्य

PM मोदी की अपील का असर: CM फडणवीस बुलेट पर पहुंचे विधान भवन, मंत्रियों ने भी दिखाया सादगी का अंदाज

Maharashtra Politics : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज एक अलग अंदाज में नजर आए. सामान्य दिनों में भारी सुरक्षा काफिले के साथ चलने वाले मुख्यमंत्री आज बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर विधान भवन पहुंचे.

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि मंत्रियों के काफिलों में वाहनों की संख्या कम करने के निर्देश दिए गए हैं. इसके साथ ही सभी विभागों को पेट्रोल और डीजल की खपत घटाने और बजट में कटौती करने को कहा गया है.

बड़े सरकारी आयोजनों पर रोक

सरकार ने यह भी निर्णय लिया है कि अगले छह महीनों तक कोई बड़ा सरकारी आयोजन नहीं किया जाएगा, उन्होंने कहा कि सातारा में पहले से तय कार्यक्रम अंतिम बड़ा आयोजन होगा, इसके बाद कोई बड़ा सरकारी कार्यक्रम नहीं होगा.

इसके अलावा, उन्होंने बताया कि अनावश्यक विदेशी दौरों को भी रद्द कर दिया गया है और सरकार लगातार ऐसे कदम उठा रही है जिनसे ईंधन की बचत हो सके.

मंत्री नितेश राणे पैदल पहुंचे मंत्रालय

मुख्यमंत्री ने बुलेट से आने के अपने फैसले पर कहा कि इसका उद्देश्य एक संदेश देना है. सीएम के अनुसार, जब जनप्रतिनिधि खुद इस तरह के कदम उठाते हैं तो उसका प्रभाव जनता पर भी पड़ता है और लोग भी ईंधन बचत तथा सादगी की ओर प्रेरित होते हैं.

वहीं, प्रधानमंत्री की अपील के बाद महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नितेश राणे पैदल चलकर मंत्रालय पहुंचे. बताया गया कि वे मंत्रालय के सामने स्थित सरकारी आवास में रहते हैं, इसलिए उन्होंने आज पैदल जाने का निर्णय लिया. इस दौरान उनके साथ चलने वाले कई वाहन भी नजर नहीं आए.

ये भी पढ़ें- राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने टीचिंग एसोसिएट के 3540 पदों पर निकाली भर्ती, डिटेल में पढ़ें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button