Rajasthan News : अगर आप शिक्षा विभाग में सरकारी नौकरी प्राप्त करने की योजना बना रहे हैं, तो राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा निकाली गई टीचिंग एसोसिएट भर्ती आपके लिए एक शानदार अवसर हो सकती है। बोर्ड ने कुल 3540 पदों पर भर्ती निकाली है, और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अब शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।
NET, SLET या SET परीक्षा होनी चाहिए पास
टीचिंग एसोसिएट पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार ने NET, SLET या SET परीक्षा पास की होनी चाहिए। उम्मीदवार को देवनागरी लिपि में हिंदी का ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति की समझ भी होना अनिवार्य है।
सरकारी नियमों के अनुसार छूट प्राप्त
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है, और आयु की गणना 1 जनवरी 2027 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में सरकारी नियमों के अनुसार छूट प्राप्त होगी।
उम्मीदवारों के लिए शुल्क 400 रुपये
सामान्य वर्ग और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये रखा गया है, जबकि राजस्थान के ओबीसी, एनसीएल, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 400 रुपये है। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
प्रतिमाह मिलेगी इतनी सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार वेतन मिलेगा, और शुरुआत में उम्मीदवारों को लगभग 45,000 रुपये से 55,000 रुपये प्रतिमाह तक सैलरी मिल सकती है। इसके साथ ही महंगाई भत्ता और अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा। हालांकि, वेतन में पद और नियुक्ति स्थान के अनुसार थोड़ा अंतर हो सकता है।
वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना जरुरी
उम्मीदवार राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in
पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, एसएसओ राजस्थान पोर्टल के माध्यम से भी फॉर्म भरा जा सकता है। आवेदन से पहले, अभ्यर्थियों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा, फिर आवश्यक जानकारी भरकर फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
ये भी पढ़ें- सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव के निधन पर जताया दुख, राजनीतिक गलियारों में शोक
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









