NEET UG 2026 Cancelled : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा 3 मई को आयोजित NEET 2026 परीक्षा को पेपर लीक की आशंका के बाद रद्द कर दिया गया है. इस परीक्षा में करीब 23 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था. इस फैसले के बाद छात्रों के बीच कई तरह की असमंजस की स्थिति बनी हुई है.
अब सबसे बड़ा सवाल री-एग्जाम से जुड़े नियमों को लेकर उठ रहा है. छात्र सोशल मीडिया और हेल्पलाइन के जरिए लगातार यह जानना चाह रहे हैं कि क्या उन्हें पूरी प्रक्रिया फिर से शुरू करनी होगी या पहले जमा किए गए डॉक्यूमेंट्स ही मान्य रहेंगे. वहीं, एनटीए जल्द ही नई परीक्षा तिथियों की घोषणा करने की तैयारी में है, लेकिन उससे पहले जरूरी नियमों को लेकर स्थिति साफ होना जरूरी है.
एडमिट कार्ड के लिए लॉगिन सुरक्षित रखें
री-एग्जाम की स्थिति में एनटीए पुराने एडमिट कार्ड को मान्य नहीं मानता. परीक्षा की नई तारीख, समय और परीक्षा केंद्रों में बदलाव होने के कारण सभी उम्मीदवारों को नया एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा. पुराने एडमिट कार्ड का अब कोई उपयोग नहीं रहेगा, इसलिए उसे परीक्षा केंद्र पर ले जाने से बचना होगा.
एनटीए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नई सिटी इंटिमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड के लिए अलग लिंक जारी करेगा. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने पहले वाले लॉगिन विवरण सुरक्षित रखें, क्योंकि नए एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए उन्हीं की जरूरत पड़ेगी.
पुरानी डिटेल्स ही मान्य रहेंगी
फोटो और सिग्नेचर को लेकर फिलहाल किसी तरह की नई प्रक्रिया नहीं होगी. जिन दस्तावेजों को छात्र पहले ही पोर्टल पर अपलोड कर चुके हैं, वही नए एडमिट कार्ड में भी इस्तेमाल किए जाएंगे. यानी दोबारा फॉर्म भरने या नई फोटो अपलोड करने की आवश्यकता नहीं होगी.
हालांकि, परीक्षा केंद्र पर उपस्थिति के समय छात्रों को वही फोटो की हार्ड कॉपी साथ ले जाना होगा, जो पहले आवेदन के दौरान उपयोग की गई थी. यदि वह फोटो उपलब्ध नहीं है, तो उसकी अतिरिक्त कॉपी पहले से तैयार रखना जरूरी होगा. साथ ही सिग्नेचर से जुड़े नियम पहले की तरह ही लागू रहेंगे, यानी अटेंडेंस शीट पर वही हस्ताक्षर करने होंगे जो एडमिट कार्ड पर मौजूद होंगे.
ये भी पढ़ें- हिमाचल में दर्दनाक हादसा, 6 पर्यटकों की मौत, 300 फीट गहरी खाई में गिरी कार
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









