Sasaram Murder Case : सासाराम में शुक्रवार (24 अप्रैल 2026) की रात एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह घटना दरिगांव थाना क्षेत्र के बभनगांवा गांव में हुई. मृतक की पहचान वार्ड संख्या 29, बड़की करपूरवा निवासी 45 वर्षीय दीपू साह के रूप में हुई है.
जानकारी के अनुसार, दीपू साह का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. करीब दो साल पहले बभनगांवा गांव में जमीन और पैसे के विवाद में सरोज पासवान की हत्या हुई थी, जिसमें दीपू साह भी आरोपी था. इस मामले में उसे जेल भेजा गया था और लगभग छह महीने पहले ही वह जमानत पर बाहर आया था.
रात करीब 9 बजे वारदात को दिया गया अंजाम
परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब नौ बजे दीपू अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे रास्ते में घेर लिया और गोली मार दी. परिजनों ने आरोप लगाया है कि इस घटना को प्रिंस कुमार, राकेश कुमार, विंध्याचल कुमार, पप्पू पासवान और गुड्डू पासवान ने अंजाम दिया है, जो सभी बड़की करपूरवा गांव के रहने वाले हैं.
पुलिस की शुरुआती जांच में मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा माना जा रहा है. मृतक के पुराने आपराधिक मामलों और आपसी दुश्मनी को ध्यान में रखते हुए आगे की जांच की जा रही है.
ये भी पढ़ें- AAP पार्टी में बड़ी टूट, राघव चड्ढा जल्द भाजपा ज्वाइन करेंगे, दो तिहाई सांसदों के साथ BJP में करेंगे विलय
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








