Virat Anushka in Vrindavan : विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने अक्षय तृतीया के अवसर पर वृंदावन में अपने आध्यात्मिक गुरु संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। दोनों ने आश्रम में आयोजित सत्संग में भी हिस्सा लिया। यह दोनों की गुरु से पांचवीं मुलाकात बताई जा रही है।
संत प्रेमानंद महाराज का सुना सत्संग
IPL 2026 के व्यस्त कार्यक्रम के बीच यह जोड़ा रविवार देर शाम वृंदावन पहुंचा था और होटल में ठहरा। सोमवार सुबह वे केलीकुंज आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने लगभग ढाई घंटे तक संत प्रेमानंद महाराज के सत्संग को सुना। इसके बाद दोनों संत हित गौरांगी शरण महाराज के वराह घाट स्थित आश्रम भी पहुंचे।
शांत रहकर सुना महाराज जी का सत्संग
आश्रम में विराट और अनुष्का बेहद सादगी भरे अंदाज में नजर आए और बिना किसी वीआईपी व्यवस्था के आम श्रद्धालुओं की तरह जमीन पर बैठकर सत्संग में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कोई सवाल नहीं किया और पूरी तरह शांत रहकर प्रवचन को सुना।
शुद्धता और ईश्वर प्राप्ति के मार्ग पर विस्तार
सत्संग में संत प्रेमानंद महाराज ने भक्ति, मन की शुद्धता और ईश्वर प्राप्ति के मार्ग पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि निर्मल मन ही आध्यात्मिक जागरण का आधार है और वैराग्य तथा सत्संग के माध्यम से ही मनुष्य भीतर से परिवर्तन अनुभव करता है।
एकांत तथा भक्ति की ओर आकर्षण
महाराज ने यह भी कहा कि जब व्यक्ति को भोग-विलास से स्वयं ही दूरी महसूस होने लगे और एकांत तथा भक्ति की ओर आकर्षण बढ़े, तो इसे आध्यात्मिक उन्नति का संकेत माना जाता है।
ये भी पढ़ें- ईरान वार्ता को लेकर अमेरिकी उपराष्ट्रपति पाकिस्तान रवाना, कूटनीति तेज, ईरान का शामिल होना कंफर्म नहीं
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









