Jammu & Kashmir News : जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के रामनगर कघोट इलाके में एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में 15 लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. मौके पर प्रशासन की टीम पहुंच चुकी है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है.
जानकारी के अनुसार, बस रामनगर से उधमपुर की ओर जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ. फिलहाल घटना को लेकर कोई आधिकारिक विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है.
केंद्रीय मंत्री ने ‘एक्स’ पर साझा की जानकारी
वहीं, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस घटना की जानकारी साझा की है, डॉ. जितेंद्र सिंह ने लिखा कि उन्होंने उधमपुर के डीसी मिंगा शेरपा से बात की है. उनके अनुसार, करीब एक घंटे से भी कम समय पहले कनोट गांव में यह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें रामनगर से उधमपुर जा रही पब्लिक ट्रांसपोर्ट बस शामिल थी.
उन्होंने यह भी बताया कि राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया है और बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने की आशंका है. घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है और गंभीर रूप से घायल लोगों को एयरलिफ्ट करने की व्यवस्था की जा रही है.
डॉ. जितेंद्र सिंह ने आगे बताया कि वह स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ राजिंदर शर्मा के नेतृत्व वाली स्थानीय कार्यकर्ताओं की टीम के भी लगातार संपर्क में हैं.
ये भी पढ़ें- Toilet में मोबाइल चलाने की आदत बन सकती है खतरनाक, बढ़ रहा बड़ा खतरा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









