Kolkata Shooting Case : पश्चिम बंगाल के गरिया स्थित नबग्राम इलाके में एक फ्लैट के अंदर 37 वर्षीय युवक अरूप मंडल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है. पुलिस के अनुसार, शव के पास से दो आग्नेयास्त्र और छह कारतूस भी बरामद किए गए हैं, जिससे मामला और अधिक रहस्यमय हो गया है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि अरूप फ्लैट में अकेले रहते थे. रविवार देर रात करीब एक बजे के आसपास इलाके में तेज आवाज सुनाई दी थी. जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और फ्लैट के अंदर देखा तो अरूप खून से लथपथ हालत में पड़े मिले. इसके बाद तुरंत नरेंद्रपुर थाने की पुलिस और उनके परिजनों को सूचना दी गई. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक की महिला मित्र प्रियंका दास और उसके एक परिचित राजू को हिरासत में लिया है. दोनों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना की कड़ियों को जोड़ा जा सके.
शुरुआती जांच में मिले चोटों के निशान
पुलिस को शुरुआती जांच में कुछ चोटों के निशान भी मिले हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि मामला सिर्फ गोली चलने तक सीमित नहीं हो सकता, बल्कि इसमें किसी अन्य तरह की हिंसा या साजिश की संभावना भी हो सकती है.
फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मौत किन परिस्थितियों में हुई और गोली किस तरह चली. पुलिस ने मृतक के परिवार से भी संपर्क कर जानकारी जुटानी शुरू कर दी है. साथ ही सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच जारी है.
ये भी पढ़ें – भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार द्वारा ‘पुरस्कार नीति’ लागू, 28 सबसे वांछित अपराधियों की सूची जारी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









