Kushinagar ISIS Terrorist : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में सुरक्षा एजेंसियों ने एक संदिग्ध ISIS आतंकवादी को गिरफ्तार किया है, जो यूपी और दिल्ली के प्रमुख मंदिरों को निशाना बनाने की योजना बना रहा था. शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी ने लाल किला ब्लास्ट पैटर्न के अनुसार हमले की तैयारी की थी और इसके लिए IED बनाने की सामग्री भी जुटा रखी थी.
सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, आरोपी के पास से विस्फोटक बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली केमिकल, 9 एमएम की बैटरी और अलार्म क्लॉक बरामद हुए हैं. इन वस्तुओं का इस्तेमाल बम असेंबली में किया जाना था.
दिल्ली में मंदिरों की रेकी और संभावित निशाने
जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी पहले भी दिल्ली जा चुका था और उसने वहां के कुछ बड़े मंदिरों की रेकी की थी. एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि उसने किन-किन स्थानों को निशाना बनाने का इरादा किया था और उसके संपर्क में कौन लोग आए.
इराक कनेक्शन और बम बनाने की ट्रेनिंग
वहीं, सूत्रों ने बताया कि आरोपी का इराक में सक्रिय ISIS कमांडर अबु ओसामा से भी संपर्क था. ऑनलाइन माध्यम से उसे बम बनाने की ट्रेनिंग भी दी गई थी. इसके अलावा, उसके घर से बड़ी मात्रा में अरबी साहित्य बरामद हुआ है, जिसे उसकी विचारधारा, नेटवर्क और संभावित सहयोगियों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है.
फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियां आरोपी से गहन पूछताछ कर रही हैं और उसके नेटवर्क, फंडिंग और संपर्कों की कड़ियों को खंगाल रही हैं. एजेंसियों का कहना है कि समय रहते इस साजिश का पर्दाफाश कर एक बड़ी घटना को रोका गया.
ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री सेहत योजना, 10 लाख रुपए का स्वास्थ्य कवर, आपातकालीन इलाज अब आसान
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









