Uttar Pradeshराजनीतिराज्य

लखनऊ में पोस्टर वॉर: सपा शासन को ‘ल्यारी राज’, योगी सरकार को ‘धुरंधर CM’ बताया

UP News : फिल्म धुरंधर को लेकर शुरू हुई चर्चा अब उत्तर प्रदेश की राजनीति में भी रंग दिखाने लगी है. प्रदेश कि राजधानी लखनऊ में इन दिनों पोस्टर और होर्डिंग्स के जरिए सियासी तकरार तेज हो गई है.

शहर के कई प्रमुख चौराहों और खासकर मुख्यमंत्री आवास के आसपास लगाए गए होर्डिंग्स में अखिलेश यादव और योगी आदित्यनाथ की तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया है. इन पोस्टरों में एक तरफ सपा शासन को “ल्यारी राज” कहकर कटाक्ष किया गया है. वहीं, दूसरी ओर योगी सरकार को “धुरंधर” बताने की कोशिश की गई है.

सपा शासन के दंगों का जिक्र

इन होर्डिंग्स को “Youth Against Mafia” नाम से लगाया गया है, जिनमें समाजवादी पार्टी के शासनकाल के दौरान हुए दंगों-जैसे मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली का जिक्र करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा गया है. वहीं दूसरी तरफ, वर्तमान सरकार के दौर में माफिया के खिलाफ की गई कार्रवाई को प्रमुखता से दिखाया गया है.

माफिया पर सख्त कार्रवाई का संदेश

बता दें कि इस पोस्टरों में कुख्यात अपराधियों जैसे अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी और मुकीम काला के मामलों का हवाला देते हुए उनके अंत से जुड़ी खबरों की कटिंग्स भी लगाई गई हैं, जिससे यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि मौजूदा सरकार माफिया पर सख्त कार्रवाई कर रही है.

वहीं, राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह सिर्फ पोस्टरबाजी नहीं, बल्कि आने वाले समय में सियासी माहौल को गर्माने की एक रणनीति भी हो सकती है. संकेत साफ हैं कि उत्तर प्रदेश में एक बार फिर होर्डिंग्स और पोस्टरों के जरिए आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति तेज हो सकती है.

ये भी पढ़ें – ‘बिना वसीयत मृत महिला की संपत्ति पर मायके का हक’ उत्तराधिकार कानून पर बोला आंध्र प्रदेश HC

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button