KKR Vs PBKS : कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए आईपीएल 2026 की शुरुआत थोड़ी चुनौतीपूर्ण रही है। टीम ने अब तक अपने दो मैच खेले हैं और दोनों में हार का सामना करना पड़ा। आज केकेआर अपने तीसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैदान में उतरेगी। मैच कोलकाता के ईडन गार्डेंस स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा, वहीं टॉस का समय सात बजे तय किया गया है।
पंजाब की युवा सलामी जोड़ी
अगर टीमों के फॉर्म की बात करें तो पंजाब किंग्स इस समय शानदार प्रदर्शन कर रही है। उसने अपने दोनों शुरुआती मैच जीतकर फॉर्म को और मजबूत किया है। गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स को हराने के बाद पंजाब की युवा सलामी जोड़ी प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह शानदार बल्लेबाजी कर रही है। इसके अलावा टीम का मिडल आर्डर भी जरूरत पड़ने पर अपना काम बखूबी कर रहा है।
थोड़ी मुश्किल में केकेआर की स्थिति
वहीं केकेआर की स्थिति थोड़ी मुश्किल में है। टीम की बल्लेबाजी अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पा रही है और गेंदबाजी विभाग भी कमजोर नजर आ रहा है। हर्षित राणा और आकाशदीप की गैर-मौजूदगी ने टीम को झटका दिया है। महंगे खरीदे गए खिलाड़ी कैमरून ग्रीन भी अब तक अपनी कक्षा साबित नहीं कर पाए हैं।
केकेआर ने पंजाब को 9 बार हराया
हालांकि, केकेआर को अपने होम ग्राउंड का फायदा मिल सकता है, जहां फैंस का समर्थन मिलेगा। ऐतिहासिक आंकड़ों के अनुसार, ईडन गार्डेंस में केकेआर ने पंजाब को 9 बार हराया है, जबकि पंजाब ने 3 बार जीत दर्ज की है। फिलहाल आंकड़ों और मौजूदा फॉर्म के आधार पर पंजाब किंग्स की जीत की संभावना थोड़ा अधिक नजर आती है, लेकिन घरेलू मैदान और फैंस के समर्थन के कारण केकेआर भी चुनौती पेश कर सकती है।
ये भी पढ़ें- गुरुग्राम सेक्टर 88 में चार फर्नीचर गोदामों में भीषण आग, लाखों रुपये का नुकसान, 5 गाड़ियां बचाव अभियान में जुटी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









