Chhattisgarhराज्य

बिलासपुर में होटल के बाहर युवती पर हिंसक हमला, युवक ने बीच सड़क लात-घूंसों से पीटा

Bilaspur Street Attack : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक चौकान वाली घटना सामने आई है. सरकंडा इलाके में एक युवक ने युवती के साथ कथित तौर पर हिंसक व्यवहार किया. घटना का पूरा वीडियो होटल के CCTV कैमरे में कैद हो गया है, जिसे अब सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है.

पुलिस के मुताबिक, मामला तब शुरू हुआ जब आरोपी युवक ने युवती से सवाल किया कि वह होटल में एक अन्य युवक के साथ क्यों रुकी. इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई. गुस्से में युवक ने अचानक युवती पर हमला कर दिया. पीड़ित ने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने लगातार उसे मारपीट करता रहा.

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है. उनका कहना है कि इतनी भीड़भाड़ वाली जगह पर ऐसी हिंसक घटना होना शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है.

बता दें कि पीड़ित युवती ने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत सरकंडा थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल ने बताया कि वायरल CCTV फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा, उन्होंने यह भी कहा कि आरोपी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा.

पुलिस टीम फिलहाल आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और आसपास के इलाकों में भी जांच की जा रही है. यह घटना एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही है और लोगों में सतर्कता की आवश्यकता को उजागर कर रही है.

ये भी पढ़ें- राघव चड्ढा बताएं, जनहित के मुद्दों पर मोदी सरकार के खिलाफ बोलने से क्यों डर रहे?- ”आप”

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button