Other Statesराज्य

महाराष्ट्र के नासिक में दर्दनाक हादसा, कुएं में कार गिरने से 9 लोगों की मौत

Maharashtra Nashik Accident : महाराष्ट्र के नासिक जिले के डिंडोरी तालुका में एक दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की जान चली गई. देर रात करीब 10 बजे एक कार कुएं में गिर गई, जिसमें सवार सभी लोग दरगुडे परिवार के सदस्य बताए गए हैं.

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान रेशमा सुनील दरगुडे (27), आशा अनिल दरगुडे (32), खुशी/सृष्टि अनिल दरगुडे (14), श्रेयस अनिल दरगुडे (11), राखी/गुणवंती सुनील दरगुडे, श्रावणी अनिल दरगुडे (11), समृद्धि राजेंद्र दरगुडे (7), माधुरी अनिल दरगुडे (13) और सुनील दत्तु दरगुडे (32) के रूप में हुई है. सभी लोग डिंडोरी, नासिक के रहने वाले थे.

स्थानीय लोगों की मदद से कार और सभी शवों को कुएं से बाहर निकाला गया और उन्हें डिंडोरी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

क्रेन और तैराकों की मदद से रेस्क्यू

जानकारी के अनुसार, परिवार के सभी सदस्य एक कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और कार कुएं में गिर गई. इस हादसे में छह बच्चों सहित पूरे परिवार की मौत हो गई, जिससे गांव और आसपास के इलाके में शोक का माहौल है.

वहीं, डिंडोरी के पुलिस निरीक्षक ने बताया कि रात करीब 10 बजे सूचना मिली थी कि शिवाजी नगर इलाके में आशु राजे के कुएं में एक मारुति XL6 कार गिर गई है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया. कुएं से लोगों को निकालने के लिए दो हाइड्रा क्रेन और तैराकों की मदद ली गई. रात करीब 12:15 बजे तक सभी को बाहर निकाला गया.

ये भी पढ़ें- राघव चड्ढा बताएं, जनहित के मुद्दों पर मोदी सरकार के खिलाफ बोलने से क्यों डर रहे?- ”आप”

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button