IPL 2026 : दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2026 के पांचवें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराकर इस सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की। 142 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने 17.1 ओवर में 145/4 का स्कोर बनाकर मैच अपने नाम किया।
पहली गेंद पर चलते बने राहुल
दिल्ली की शुरुआत थोड़ी मुश्किल में रही। मोहम्मद शमी ने पहले ही ओवर की पहली गेंद पर केएल राहुल को आउट कर पारी का रोमांच बढ़ा दिया। दिलचस्प बात यह है कि शमी के डेब्यू मैचों में यह दूसरी बार हुआ है जब उनकी पहली गेंद पर राहुल आउट हुए।
शानदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’
लखनऊ की तरफ से मैच की शुरुआत प्रभावशाली रही, लेकिन दिल्ली के समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स ने पारी संभाली। रिजवी ने 47 गेंदों में नाबाद 70 रन बनाए, जबकि स्टब्स ने 32 गेंदों में 39 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। रिजवी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
ऑल-कैश डील में हुआ ट्रांसफर
इस मैच से पहले शमी का लखनऊ सुपर जायंट्स में 10 करोड़ रुपये की ऑल-कैश डील में ट्रांसफर हुआ था, जिसे टीम ने गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करने के लिए रणनीतिक कदम माना।
ये भी पढ़ें- भगवंत सिंह मान सरकार की ‘रोज़गार क्रांति’, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 11 जूनियर ऑडिटरों को सौंपे नियुक्ति पत्र
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









