धर्म

हनुमान जयंती 2026: हनुमान जी को सिंदूर क्यों चढ़ाया जाता है, जानें वजह

Hanuman Jayanti Special : आज यानी 2 अप्रैल को हनुमान जयंती का पर्व मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान हनुमान की पूजा करने का विशेष महत्व माना जाता है. भक्तों का विश्वास है कि इस दिन सच्चे मन से पूजा करने पर जीवन की परेशानियां और बाधाएं दूर होती हैं. हनुमान जयंती पर उन्हें अलग-अलग प्रकार के भोग लगाए जाते हैं और विधि-विधान से पूजा की जाती है. सबसे खास बात यह है कि उनकी पूजा में तुलसी और सिंदूर का विशेष महत्व होता है, इसलिए इस दिन उन्हें सिंदूर अर्पित करना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान राम और हनुमान दोनों की कृपा मिलती है.

धार्मिक कथा के अनुसार, एक बार माता सीता अपनी मांग में सिंदूर लगा रही थीं. उसी समय हनुमान जी ने उनसे इसका कारण पूछा. माता सीता ने बताया कि सिंदूर लगाने से पति की लंबी उम्र और कुशलता की कामना की जाती है. यह बात सुनकर हनुमान जी ने सोचा कि यदि थोड़ा सा सिंदूर लगाने से प्रभु राम की आयु बढ़ सकती है, तो पूरे शरीर पर सिंदूर लगाने से उनका और भी अधिक कल्याण होगा. यही सोचकर उन्होंने अपने पूरे शरीर पर सिंदूर लगा लिया.

हनुमान जी ने बताया दीर्घायु का भाव

बता दें कि जब भगवान राम ने हनुमान जी को इस रूप में देखा तो उन्होंने इसका कारण पूछा. तब हनुमान जी ने बड़ी सरलता से बताया कि यह सब उन्होंने उनकी लंबी उम्र के लिए किया है. उनकी इस सच्ची भक्ति और प्रेम को देखकर भगवान राम बहुत प्रसन्न हुए और उन्हें आशीर्वाद दिया.

तभी से यह परंपरा मानी जाती है कि जो भी भक्त हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करता है, उसकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और उसे भगवान राम का भी आशीर्वाद मिलता है.

ये भी पढ़ें- चंबल एक्सप्रेस में नशा खुरानी का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार, साधु के वेश में घटना को दिया अंजाम

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button