Delhi NCR

Delhi Weather : दिल्ली में फिर बदलेगा मौसम का मिज़ाज, आंधी के साथ बारिश का अलर्ट

Delhi Weather : दिल्ली में इन दिनों मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी तेज धूप, तो कभी बादल और बारिश की संभावना लोगों को हैरान कर रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस बदलाव की वजह वेस्टर्न डिस्टर्बेंस है, जो अगले कुछ दिनों तक प्रभावी रहेगा।

लोगों को गर्मी से मिली राहत

पिछले 24 घंटों में राजधानी और आसपास के इलाकों में मौसम काफी सुहावना रहा। दिनभर बादल छाए रहे और हल्की बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई और गर्मी से राहत मिली। आज, 1 अप्रैल को मौसम साफ रहने का अनुमान है। दिन में तेज धूप निकल सकती है, हालांकि बीच-बीच में हल्के बादल दिखाई देंगे। बारिश या आंधी की संभावना नहीं है।

तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 1 और 2 अप्रैल को तापमान बढ़कर अधिकतम 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 20-21 डिग्री के आसपास रहेगा। लेकिन 3 और 4 अप्रैल को मौसम फिर से बदल सकता है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में तेज हवाओं और आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और अधिकतम तापमान लगभग 30 डिग्री तक पहुंच सकता है।

दिल्ली में वायु गुणवत्ता मध्यम

मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर पहाड़ी इलाकों में भी रहेगा और 10 अप्रैल तक कई हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। वहीं, प्रदूषण की बात करें तो दिल्ली में वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बनी हुई है और AQI 171 दर्ज किया गया है। मार्च 2026 में औसत AQI 181 रहा, जो पिछले चार साल में सबसे अधिक था।

ये भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर में ईदी विवाद में परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत, फंदे से लटका मिला शव

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button