ऑटो

रॉयल एनफील्ड ने भारत में लॉन्च की नई गुरिल्ला 450, पेश किया स्पोर्टी APEX वेरिएंट

Royal Enfield Guerrilla 450 APEX : दुनिया की नंबर 1 मिडसाइज मोटरसाइकिल कंपनी रॉयल एनफील्ड ने भारत में अपनी नई गुरिल्ला 450 लॉन्च कर दी है। इस बाइक का नया APEX वेरिएंट स्पोर्टी परफॉर्मेंस और रेसिंग लुक के लिए तैयार किया गया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.49 लाख रुपये से शुरू होती है और बुकिंग देशभर के रॉयल एनफील्ड शोरूम में पहले ही शुरू हो चुकी है। बाइक इस महीने के अंत से शोरूम में उपलब्ध होगी।

विशेषताएं और वेरिएंट्स:

APEX वेरिएंट: Red – 2,49,194 रुपये, Black – 2,56,387 रुपये, Green – 2,56,387 रुपये
Dash वेरिएंट: Twilight Blue – 2,49,194 रुपये, Shadow Ash, Smoke Silver, Peix Bronze – 2,67,116 रुपये
Flash वेरिएंट: Brava Blue – 2,72,479 रुपये

रॉयल एनफील्ड ने इस बार Fairtex के साथ पार्टनरशिप की है। इसके तहत लिमिटेड एडिशन बॉक्सिंग ग्लव्स, शॉर्ट्स, टी-शर्ट और कस्टमाइज्ड गुरिल्ला 450 APEX पेश की गई है।

डिज़ाइन और फीचर्स:

APEX वेरिएंट में शार्प और स्पोर्टी लुक के लिए अल्यूमिनियम हैंडलबार और कलर-कोडेड फ्रंट व रियर काउल।
17 इंच के Vredestein Centuro ST टायर (सेगमेंट फर्स्ट) सभी रोड कंडीशन्स में बेहतरीन ग्रिप देते हैं।
डैश और फ्लैश वेरिएंट में CEAT GRIPP XL RE टायर और नया ट्वीलाइट ब्लू कलर।
मोड रिटेंशन फीचर: बाइक स्विच ऑफ के बाद पिछले चुने हुए मोड पर बनी रहती है।
स्ट्रीट और स्पोर्ट जैसे राइडिंग मोड उपलब्ध।

इंजन और प्रदर्शन:

450 सीसी का लिक्विड-कूल्ड सिंगल सिलिंडर DOHC 4-वॉल्व शेरपा इंजन
मैक्सिमम पावर: 40 पीएस @ 8000 RPM
पिक टॉर्क: 40 Nm @ 5500 RPM
6-स्पीड गियरबॉक्स, स्लिप और असिस्ट क्लच, राइड-बाय-वायर और इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्शन
4-इंच Tripper डैश के साथ गूगल मैप्स नेविगेशन

नई गुरिल्ला 450 APEX और अन्य वेरिएंट्स के साथ भारतीय रोडस्टर सेगमेंट में अपनी पहचान और मजबूत करने जा रही है। यह बाइक खासकर उन राइडर्स के लिए है जो स्पोर्टी और अग्रेसिव राइडिंग पसंद करते हैं।

ये भी पढ़ें- IPL 2026 : ईशान किशन ने RCB के खिलाफ किया कप्तानी डेब्यू, मैच हारने के बाद किया रिएक्ट

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button