Delhi NCRक्राइम

मां के रिश्ते पर शक, बेटे ने युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Delhi Crime News : देश की राजधानी दिल्ली से एक बेहद चौंकाने वाली वारदात सामने आई है, जहां मामूली शक ने एक युवक की जान ले ली. पश्चिम विहार इलाके में 28 मार्च को हुई इस घटना में 22 वर्षीय युवक की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई. हैरानी की बात यह है कि इस वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी महज 18 साल का बताया जा रहा है. शुरुआती जांच में मामला आपसी रिश्तों में अविश्वास और विवाद से जुड़ा हुआ सामने आया है.

पुलिस के मुताबिक मृतक का नाम अमन था, जो मदनगीर इलाके का रहने वाला था. बताया जा रहा है कि वह एक महिला के साथ पश्चिम विहार से निहाल विहार की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में बाइक सवार युवक ने उन्हें रोक लिया. इसके बाद आरोपी ने अमन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. जानकारी के अनुसार आरोपी को अपनी मां और अमन के बीच संबंधों को लेकर शक था, जिसके चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया.

इलाज के दौरान मौत

हमले के बाद अमन को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस घटना की सूचना मृतक के भाई सुमित ने दोपहर करीब 2:27 बजे पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर लिया है, जो निहाल विहार का निवासी है. फिलहाल वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार की तलाश जारी है और पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें- New PAN Card Rules 2026 : PAN 2.0 के तहत नए दस्तावेज और नियम

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button