Chaturgrahi Yog : 11 अप्रैल से मीन राशि में बुध के प्रवेश के साथ ही सूर्य, मंगल, शनि और बुध की मौजूदगी से एक खास चतुर्ग्रही योग बन रहा है. ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार, यह योग कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण रह सकता है, खासकर धन, स्वास्थ्य और रिश्तों के मामले में.
मेष राशि
इस समय आपके लिए मानसिक दबाव बढ़ सकता है, खासकर करियर और पारिवारिक मामलों में. खुलकर संवाद करना आपको तनाव से बचाएगा. निवेश या बड़े आर्थिक फैसले सोच-समझकर ही करें. स्वास्थ्य में सिरदर्द या पेट संबंधी परेशानियां आ सकती हैं. वहीं, व्यापार या विदेश संबंधी कामों में कुछ लोगों को लाभ मिल सकता है. ज्योतिषीय उपाय के तौर पर लाल रंग के कपड़े दान करना लाभकारी रहेगा.
सिंह राशि
बता दें कि आपके अष्टम भाव पर यह योग प्रभाव डाल रहा है. इस वजह से दूसरों पर अंधविश्वास करने से बचें. रोजगार की तलाश में धैर्य रखना होगा. धन की स्थिति कुछ अस्थिर रह सकती है और मानसिक तनाव बढ़ सकता है. समय का सही इस्तेमाल करना जरूरी होगा. उपाय के तौर पर भगवान विष्णु की पूजा आपके लिए लाभकारी साबित होगी.
तुला राशि
इस समय आर्थिक लेन-देन में अत्यधिक सतर्कता की जरूरत है. बड़े फैसले लेने से पहले पूरी जानकारी और सोच जरूरी है. माता-पिता के स्वास्थ्य में असुविधा आ सकती है और किसी से धोखा मिलने की संभावना भी है. निवेश को सोच-समझकर करें. शिवलिंग पर जल अर्पित करना आपके लिए शुभ रहेगा.
ये भी पढ़ें- Gujarat Politics : भाजपा के दमन के खिलाफ ‘‘आप’’ के साथ पूरा गुजरात करने जा रहा बदलाव- केजरीवाल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









