Uttar Pradeshबड़ी ख़बरराष्ट्रीय

नए भारत को मिला नया तोहफा, PM मोदी ने जेवर एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, दिल्ली NCR की दूसरी सबसे बड़ी कनेक्टिविटी

Jewar Airport Inauguration : पीएम मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Jewar Airport) का श्री गणेश कर दिया है। जिसके तहत यूपी को नए भारत का नया तोहफा मिला। बता दें यह दिल्ली NCR का दूसरा सबसे बड़ा एयरपोर्ट है। इससे हवाई यात्रियों को काफी लाभ होने वाला है। इसके संचालन से दिल्ली समेत हिंडन एयरपोर्ट का दबाव भी कम होगा। वहीं यह नोएडा, दिल्ली, ग्रेनो, आगरा, टप्पल, बुलंदशहर, समेत कई शहरों के उद्यमी दूसरे देशों में अपना सामान आयात-निर्यात कर पाएंगे।

जनता ने किया एयरपोर्ट का उद्घाटन

उन्होंने लोगों से पूछा, ‘उद्घाटन हो गया? नहीं अभी आधा काम हुआ है. नहीं मैंने अभी सिर्फ पर्दा उठाया है। मैं चाहता हूं कि इसका उद्घाटन आप सब जो भी यहां हैं वो करें। इसलिए अपना मोबाइल फोन निकालिए और फ्लैश लाइट ऑन करिए और इसका उद्घाटन करिए। ये आपकी अमानत, आपका पुरुषार्थ, आपका भविष्य है। आप भारत माता की जय बोलकर, फ्लैश लाइट दिखाकर इसका उद्घाटन करिए।

हमारी सरकार जनता को दे रही राहत

पीएम मोदी ने कहा कि यह पूरे विश्व के लिए संकट का समय है लेकिन हमारी सरकार जनता को राहत देने के लिए हर काम कर रही है। इसी दौरान चार प्रोजेक्ट हमने शुरू किए हैं। इसी कालखंड में नोएडा एयरपोर्ट समेत, कई काम हुए। ये सभी कार्य डबल इंजन सरकार का यूपी केविकास के लिए बड़ा कदम है।

विकसित भारत विकसित यूपी का नया अध्याय

पीएम मोदी ने कहा, मैं जहां देख रहा हूं सब युवा दिखाई दे रहे हैं। आज हम विकसित भारत विकसित यूपी का नया अध्याय शुरू कर रहे हैं। आज देश के सबसे अधिक इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाले राज्य में हो गया है यूपी। आज मेरे लिए गर्व और प्रसन्नता के दो कारण हैं। पहला इसका शिलान्यास करने का मौका दिया फिर उद्घाटन का मौका दिया।

5 चरणों में विकसित होगा एयरपोर्ट

जेवर एयरपोर्ट का पहला चरण (Phase-1) का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। यह एयरपोर्ट कुल पांच चरणों में विकसित किया जाएगा। दिल्ली से लगभग 80 किलोमीटर दूर स्थित इस एयरपोर्ट में 3,900 मीटर लंबा रनवे, आधुनिक नेविगेशन सिस्टम और ऑल-वेदर ऑपरेशन की सुविधाएँ उपलब्ध हैं। पहले चरण में एयरपोर्ट हर साल लगभग 1.2 करोड़ (12 मिलियन) यात्रियों को संभालने में सक्षम होगा, और भविष्य में इसकी क्षमता और बढ़ाई जाएगी।

राजनाथ सिंह से जुड़ा है कनेक्शन

बता दें कि साल 2001 में उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह की ओर से जेवर में ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल और एविएशन हब (टीआईएएच) का प्रस्ताव पेश किया था। पीएम मोदी एक जनसभा को संबोधित किया। जिसमें लगभग 200,000 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इस दौरान सुरक्षा के भी भरपूर इंतजाम किए गए हैं। SPG ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल ली है।

नोएडा पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन समारोह जारी है और इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी जनसभा को भी संबोधित करेंगे। देश के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के उद्घाटन को देखते हुए नोएडा पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे और एयरपोर्ट के आसपास की सड़कों पर सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।

तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा उत्तर प्रदेश

उद्घाटन समारोह में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट देश के विकास को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी योजनाएं और प्रयास देश को लगातार प्रगति की ओर अग्रसर कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश भी तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ एयरपोर्ट परिसर का निरीक्षण किया और इसकी विशेषताओं को देखा।

खबर अपडेट की जा रही है-

ये भी पढ़ें- Middle East Conflict : ईरानी फौज में बच्चों की भर्ती शुरू, युद्ध में करेंगे सेना की सहायता

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button