शिक्षा

CBSE 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026: DigiLocker और वेबसाइट से ऐसे करें चेक

CBSE Result 2026 Date : अगर आप भी CBSE 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए यह जानकारी बहुत काम की है. इस साल भी रिजल्ट मई महीने में आने की उम्मीद है. रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र इसे DigiLocker, SMS, ऐप या CBSE की वेबसाइट के जरिए आसानी से चेक कर सकते हैं. CBSE की आधिकारिक साइट cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर भी रिजल्ट उपलब्ध होगा.

DigiLocker डिजिटल मार्कशीट देखने का सबसे आसान तरीका है. इसके लिए सबसे पहले DigiLocker ऐप या वेबसाइट पर लॉगिन करें. लॉगिन के लिए मोबाइल नंबर और 6 अंकों का सिक्योरिटी PIN डालें. उसके बाद OTP वेरिफिकेशन पूरा करें. लॉगिन के बाद “Issued Documents” सेक्शन में जाएँ और CBSE Class 10/12 Marksheet 2026 पर क्लिक करें. रोल नंबर और स्कूल कोड डालने के बाद आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिख जाएगी. इसे डाउनलोड और सेव किया जा सकता है.

रिजल्ट चेक करने के अन्य तरीके

वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक होने पर छात्र UMANG ऐप, SMS सर्विस या IVRS सुविधा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. ये तरीके आसान हैं और कम इंटरनेट में भी काम करते हैं.

CBSE रिजल्ट कैसे देखें

  • CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जाएँ.
  • CBSE 10वीं/12वीं रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • रोल नंबर, स्कूल कोड, एडमिट कार्ड आईडी और जन्मतिथि दर्ज करें.
  • सबमिट पर क्लिक करें और रिजल्ट देखें.

मार्कशीट में जानकारी

मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर, जन्मतिथि, स्कूल का नाम और कोड, हर विषय के अंक, ग्रेड, पास/फेल स्टेटस, CGPA या प्रतिशत और इंटरनल असेसमेंट नंबर शामिल होंगे.

पासिंग क्राइटेरिया

हर विषय में कम से कम 33% अंक होना जरूरी है. थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों होने पर दोनों में 33% अंक आवश्यक हैं. कुल मिलाकर पासिंग मानदंड के अनुसार प्रदर्शन होना चाहिए. बोर्ड ग्रेस मार्क्स भी दे सकता है.

ये भी पढ़ें- LPG Crisis Charge : होटल और रेस्टोरेंट अब ग्राहकों से नहीं ले सकेंगे LPG चार्ज, जानिए क्या है पूरा मामला

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button