Punjabराज्य

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने 20 हजार रुपये रिश्वत लेते सहायक सब-इंस्पेक्टर को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Punjab News : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत काउंटर इंटेलिजेंस कार्यालय, जिला पटियाला में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर हरपाल सिंह को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।

यह खुलासा आज यहां राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने करते हुए बताया कि उक्त आरोपी को तहसील नाभा, जिला पटियाला के एक निवासी द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

एएसआई द्वारा 20 हजार रुपए रिश्वत की मांग

प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता के एक रिश्तेदार के वर्ष 2023 में खालिस्तानी गतिविधियों में शामिल होने संबंधी जांच की गई थी। इस संदर्भ में आरोपी एएसआई ने शिकायतकर्ता को काउंटर इंटेलिजेंस कार्यालय बुलाया और यह आरोप लगाया कि वह स्वयं भी अपने रिश्तेदार के साथ इन गतिविधियों में शामिल था।

शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी एएसआई ने उसके पक्ष में रिपोर्ट देने के बदले 20,000 रुपये रिश्वत की मांग की, जो शिकायतकर्ता के विदेश जाने के लिए आवश्यक थी।

 रिश्वत लेते पकड़ाया रंगे हाथ

किसी भी तरह की गैर-कानूनी रिश्वत देने से इनकार करते हुए शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो रेंज पटियाला से संपर्क किया। शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो थाना पटियाला में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें – तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का आज आखिरी तारीख

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button