Badshah Isha Rikhi Wedding : बीते मंगलवार रैपर बादशाह की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। पहले लोग सोच रहे थे कि यह किसी म्यूजिक वीडियो का शॉट हो सकता है, लेकिन बाद में परिवार वालों के पोस्ट से स्पष्ट हो गया कि यह असली शादी थी। बादशाह ने बिना किसी शोर-शराबे के निजी तरीके से शादी की, जिसमें केवल परिवार के करीबी लोग ही शामिल हुए।
2018 में बॉलीवुड में किया था डेब्यू
जानकारी के अनुसार, 32 साल की पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी ने 40 वर्षीय रैपर बादशाह से शादी की है। दोनों पिछले चार साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और हाल ही में एक निजी समारोह में सात फेरे लिए। ईशा पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में जानी-मानी अभिनेत्री हैं और उन्होंने 2018 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी पहली फिल्म ‘नवाबजादे’ में राघव जुयाल, धर्मेश येलंडे और पुनीत पाठक मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर भी खास अपीयरेंस के लिए शामिल हुए थे।
यह बादशाह की दूसरी शादी
ईशा रिखी ने शादी के दौरान सुरख लाल सूट पहन रखा था, जबकि बादशाह ब्राउन कुर्ता सेट में नजर आए। दोनों ने पूरे रीति-रिवाज के साथ हंसते-खेलते फेरे लिए। यह बादशाह की दूसरी शादी है। पहली शादी 2012 में जैस्मीन से हुई थी, जिससे उनकी एक बेटी है। कुछ साल बाद दोनों का तलाक हो गया। बादशाह अपनी बेटी के साथ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर चुके हैं।
ये भी पढ़ें- अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध का 26वां दिन, ईरान ने पाकिस्तानी जहाज को होर्मुज स्ट्रेट पार करने से रोका
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









