Wedding News : बीते कुछ समय से सिंगर और रैपर बादशाह काफी चर्चा में हैं. पहले हरियाणवी गाने को लेकर विवाद में रहे, अब अपनी दूसरी शादी को लेकर चर्चा में हैं.
काफी समय से उनकी शादी की खबरें चल रही थीं, लेकिन कोई पुष्टि नहीं हो पा रही थी. अब सोशल मीडिया हैंडल पूनम रिखी से उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए गए हैं. जानकारी मिली है कि शादी में केवल बेहद करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल थे.
बादशाह ने रचाई दूसरी शादी
आपको बता दें कि बादशाह दूसरी बार शादी के बंधन में बंधे हैं. इससे पहले साल 2012 में उन्होंने जैस्मिन मसीह से शादी की थी. यह शादी 2020 तक ही चली और दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था. तलाक के 6 साल बाद बादशाह ने दूसरी शादी रचाई. हालांकि, बादशाह ने अभी तक इस शादी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है.
गुपचुप रचाई शादी
बादशाह ने अपनी शादी में प्राइवेसी का खास ध्यान रखा. यह शादी बेहद सादगी भरी थी. इसमें परिवार के सदस्य और कुछ खास दोस्त ही शामिल थे. बादशाह की सासू मां ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर उन्हें बधाई दी. शादी में बादशाह चूड़ीदार पजामा और कुर्ता में सिंपल नजर आए, वहीं उनकी नई दुल्हन लाल रंग के सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

कौन हैं बादशाह की नई दुल्हन
बादशाह की नई दुल्हन का नाम ईशा रिखी है. पेशे से वह पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल हैं. ईशा ने सिप्पी गिल के साथ पंजाबी फिल्म ‘जट्ट बॉयज पुट जट्टान डे’ से अपना करियर शुरू किया. इसके अलावा वह ‘हैप्पी गो लकी’, ‘मेरे यार कमीने’ और ‘व्हाट द जाट’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बादशाह और ईशा एक दूसरे को 2022 से ही डेट कर रहे हैं, लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कभी आधिकारिक बयान नहीं दिया. दोनों की मुलाकात एक पार्टी में हुई थी.
ये भी पढ़ें- Prayagraj Cold Storage : प्रयागराज में दर्दनाक हादसा, कोल्ड स्टोरेज ढहने से 4 मजदूरों की मौत, 20 घायल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









