Other Statesराज्य

रुपाली चाकणकर ने महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्षता से इस्तीफा दिया

Ashok Kharat case : NCP के अजीत पवार गुट की नेता और महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली चाकणकर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. यह इस्तीफा उस समय आया है जब नासिक के फर्जी बाबा अशोक खरात कांड की जांच तेज हो रही है और उनके साथ रुपाली की कथित नजदीकियों को लेकर विवाद बढ़ा था. खरात के कई नेताओं के साथ फोटो और आपत्तिजनक वीडियो सामने आने के बाद रुपाली के इस्तीफे की मांग दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है.

वहीं, रुपाली ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भेजे गए इस्तीफे में लिखा कि वह व्यक्तिगत कारणों से पद छोड़ रही हैं, उन्होंने कहा कि उनका आयोग में नियुक्ति 15 अक्टूबर 2024 को हुई थी और अब वह स्वेच्छा से पद से इस्तीफा दे रही हैं, उन्होंने सभी सहयोगियों और अधिकारियों के विश्वास और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया और भविष्य में मार्गदर्शन की आशा जताई.

कैप्टन खरात 24 मार्च तक पुलिस हिरासत में

इस बीच, अशोक खरात जिन्हें ‘कैप्टन खरात’ के नाम से भी जाना जाता है, को 24 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है. वहीं, महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता अतुल लोन्धे ने कहा कि खरात मामले की जांच एसआईटी द्वारा की जानी चाहिए और इसका नेतृत्व एडीजी रैंक की महिला पुलिस अधिकारी को करना चाहिए.

ये भी पढ़ें- सरकार ने 300 अवैध बेटिंग साइट्स और ऐप ब्लॉक किए, सट्टेबाजी पर सरकार की सख्ती

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button