ODI World Cup 2027 : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2027 के वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी अभी से शुरू कर दी है। सिलेक्शन कमेटी ने करीब 20 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया है, जिनकी फॉर्म और फिटनेस पर इस IPL के दौरान खास नजर रखी जाएगी। समिति की अगुवाई अजीत अगरकर कर रहे हैं।
चयन समिति नहीं करेगी समझौता
साथ ही, जून में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच में भी चयन समिति कोई समझौता नहीं करना चाहती। 6 से 10 जून के बीच मुल्लांपुर में यह मैच खेला जाएगा, जिसमें भारत अपनी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगा।
ग्राउंड रिपोर्ट तैयार की जा सके
सूत्रों के अनुसार, चयनकर्ताओं के बीच IPL मैच देखने की जिम्मेदारी बांट दी गई है। हर चयनकर्ता हफ्ते में कम से कम एक मैच स्टेडियम में जाकर देखेगा, ताकि ग्राउंड रिपोर्ट तैयार की जा सके। बाकी मैच टीवी के माध्यम से ट्रैक किए जाएंगे। इस बार फोकस नए उभरते खिलाड़ियों पर नहीं, बल्कि पहले से तय वनडे कोर ग्रुप पर रहेगा।
कोलकाता से मुकाबलों पर नजर रखेंगे
चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर मुंबई में रहेंगे, एसएस दास कोलकाता से मुकाबलों पर नजर रखेंगे, जबकि आरपी सिंह और अजय रात्रा NCR क्षेत्र में मौजूद रहेंगे। प्रज्ञान ओझा बेंगलुरु और हैदराबाद में मैच देखेंगे।
IPL के दौरान फिट रहेंगे, तो स्क्वॉड का हिस्सा
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में टीम मैनेजमेंट इसे हल्के में नहीं ले रहा। हालांकि यह मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंक नहीं देगा, फिर भी सभी रेड-बॉल खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। उम्मीद है कि बुमराह और सिराज, अगर IPL के दौरान फिट रहेंगे, तो इस टेस्ट स्क्वॉड का हिस्सा होंगे।
ये भी पढ़ें- राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, तेज बारिश के साथ गिरे ओले, डिटेल में पढ़ें पूरी ख़बर
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









