विदेश

पाकिस्तान का मिसाइल प्रोग्राम अमेरिका के लिए खतरा- तुलसी गाबार्ड

Pakistan Missile Program : मिडिल-ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच अमेरिकी सीनेट से एक चौकाने वाली खबर सामने आई है। अमेरिका की डायरेक्टर ऑफ नेशनल इंटेलिजेंस की प्रमुख तुलसी गाबार्ड ने बुधवार को सीनेट को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल बना रहा है, इसकी जद में अमेरिका भी आ जाएगा।

सीनेट खुफिया समिति को गबार्ड ने यह भी बताया कि वर्तमान में अमेरिका को 3000 हजार मिसाइलों से खतरा है, जोकि 2035 तक बढ़कर 16,000 तक पहुंच जाएगी।

एशियाई देशों का मिसाइल प्रोग्राम यूएस के लिए चुनौती

अपने संबोधन में गबार्ड ने जोर देकर बताया कि एशियाई देशों का मिसाइल प्रोग्राम यूएस के लिए खतरा बन सकता है। रूस, चीन, उत्तर कोरिया, पाकिस्तान और ईरान उन्नत मिसाइल प्रणाली पर शोध और विकास कर रहे हैं। इसकी जद में अमेरिका भी है।

भारत-पाकिस्तान युद्ध पर रिपोर्ट

चर्चा के दौरान सीनेट में ‘यूएस इंटेलीजेंस कम्युनिटी’ की वार्षिक रिपोर्ट पर भी बात की गई। रिपोर्ट में भारत-पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्षों पर भी बताया गया है। 34 पन्नों की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों देश सीधे तौर पर संघर्ष शुरू नहीं करेंगे, लेकिन आतंकवादी गतिविधियां इन जोखिमों को बढ़ा सकती हैं।

पहलगाम हमले का जिक्र

रिपोर्ट में पिछले साल जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का भी जिक्र किया गया है। रिपोर्ट ने बताया कि इससे दोनों देशों में परमाणु संघर्ष का खतरा बढ़ गया था। पहले भी दोनों देशो के बीच कई मौकों पर टकराव से परमाणु खतरा बना था।

ये भी पढ़ें- बाहर आश्रम का बोर्ड, अंदर नकली नोटों का कारखाना, नकली करेंसी का पर्दाफाश

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button