Biharक्राइमराज्य

पटना में 12 वर्षीय बच्ची के साथ हैवानियत, पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को किया गिरफ्तार

Crime News : बिहार की राजधानी पटना से एक बार फिर मानवता को शर्मसार और दरिंदगी की हदें पार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 35 वर्षीय युवक ने 12 वर्षीय बच्ची को अपने हवश का शिकार बनाया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस तुरंत एक्शन में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, यह मामला फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र की है। जहां पीड़िता की मां ने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए गांव के ही 35 वर्षीय युवक पर अपनी बेटी के साथ घिनौनी हरकत करने का आरोप लगाया है।

शिकायत के बाद पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

मामले की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी गुलाम शाहबाज आलम ने तत्काल टीम गठित कर छापेमारी कराई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान सुनिश्चित कर ली गई है और उससे पूछताछ जारी है।

POCSO एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट और दुष्कर्म से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि बच्चों और महिलाओं के खिलाफ अपराधों को लेकर पुलिस सख्त रुख अपनाते हुए जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है।

मेडिकल जांच और बयान की प्रक्रिया जारी

फुलवारी शरीफ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी 1 सुशील कुमार के अनुसार, पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है ताकि सबूत मजबूत किए जा सकें। इसके साथ ही अदालत में पीड़िता का बयान धारा 164 के तहत दर्ज कराया जाएगा। पुलिस जल्द चार्जशीट दाखिल कर आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की दिशा में कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें – पटना के एवर्स अस्पताल पर बड़ी कार्रवाई, झूठ बोलकर बच्चेदानी निकालने की मिली थी शिकायत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button