Chhattisgarhक्राइमराज्य

रायगढ़ में चौकीदार की हत्या, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Chhattisgarh News : जिले के तमनार थाना क्षेत्र में चौकीदार की संदिग्ध मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद अपने ही साथी ने उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

खेती में मिला था शव

यह घटना 10 मार्च की सुबह ग्राम मिलूपारा की है, जहां बिजली कंपनी के टावर में चौकीदारी करने वाले लखन उर्फ धरभुईया चौधरी (46), निवासी पश्चिम बंगाल, का शव खेत में मिला था। सूचना मिलने पर तमनार पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और एफएसएल टीम व डॉग स्क्वाड की मदद ली।

साथी ने शुरू में गुमराह करने की कोशिश की

जांच के दौरान मृतक के साथी अजहर अली ने खुद को प्रत्यक्षदर्शी बताते हुए दावा किया कि रात में कुछ अज्ञात लोगों ने लखन को पकड़ लिया था। हालांकि, पुलिस को उसके बयान पर संदेह हुआ क्योंकि वह बार-बार अपना बयान बदल रहा था और आसपास के लोगों से पूछताछ में उसकी कहानी मेल नहीं खा रही थी।

प्लास्टिक के टुकड़े से मिला अहम सुराग

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर ने हत्या की पुष्टि की और बताया कि मृतक के मुंह में प्लास्टिक का एक टुकड़ा मिला है। इसी साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई। वैज्ञानिक तरीके से पूछताछ के बाद अजहर अली ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

झगड़े के बाद की गई हत्या

आरोपी ने स्वीकार किया कि ड्यूटी के दौरान खाना बनाने को लेकर उसका लखन से विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर उसने मारपीट की, टार्च से चेहरे पर वार किया और बाद में गला दबाकर हत्या कर दी। सबूत मिटाने के लिए उसने खून लगे टार्च को धोया और अपने कपड़े जला दिए।

ये भी पढ़ें –शादी में दूल्हे की चमकदार एंट्री! कपड़ों में लगी लाइटें देख हंसी नहीं रोक पाए लोग

Related Articles

Back to top button