Punjabराज्य

पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ने सड़कों के निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश

Punjab News : पंजाब सरकार के लोक निर्माण विभाग द्वारा राज्य में बनाई जा रही सड़कों की प्रगति की समीक्षा के लिए कैबिनेट मंत्री सरदार हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने एक बैठक की. बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा सड़कों के निर्माण से संबंधित निर्धारित लक्ष्यों को हर हाल में प्राप्त किया जाए, उन्होंने बताया कि सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब कार्य तेज गति से शुरू हो चुका है और विभाग द्वारा प्रतिदिन 60 किलोमीटर से अधिक सड़कों का नवीनीकरण और सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है.

प्रतिदिन 100 किमी. सड़क निर्माण का लक्ष्य

मंत्री ने आगे बताया कि राज्य में हॉट मिक्स प्लांट्स ने अपनी पूरी क्षमता से काम करना शुरू कर दिया है, जिसके परिणामस्वरूप प्रतिदिन 100 किलोमीटर से अधिक सड़क निर्माण का कार्य किया जाएगा. उन्होंने जानकारी दी कि पंजाब सरकार ने 30 जून 2026 तक राज्य की लगभग 20,500 किलोमीटर सड़कों के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया है.
उन्होंने यह भी कहा कि खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के कारण बिटुमेन की कुछ कमी उत्पन्न हो रही है, लेकिन विभाग के अधिकारियों ने इस समस्या से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली है. उन्होंने इस संबंध में बिटुमेन सप्लायर कंपनियों के साथ उच्च स्तर पर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए.

अंत में, हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे वित्तीय और कार्य संबंधी लक्ष्यों को हर स्थिति में पूरा करना सुनिश्चित करें, ताकि आम जनता को बेहतर सड़क नेटवर्क उपलब्ध कराया जा सके.

ये भी पढ़ें – गैस, बिजली, कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर कांग्रेस कल करेगी विधानसभा का घेराव

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button