Amrit Bharat Express : भारतीय रेलवे इस समय ट्रेनों के स्पीड बढ़ाने एंव आधुनिक सुविधाएं देने पर तेजी से काम कर रहा है। इसी क्रम में देशभर में वंदे भारत, राजधानी एक्सप्रेस, तेजस जैसी ट्रेनों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इन सब के बावजूद पसंद के मामले में एक अन्य ट्रेन ने बाजी मार ली है। जो चर्चा का विषय बना हुआ है। आइए जानते हैं कौन-सी ट्रेन है जो यात्रियों की है पहली पसंद।
अमृत भारत एक्सप्रेस
आंकड़ों पर नजर डाले तो अमृत भारत एक्सप्रेस यात्रियों की पहली पसंद बनकर उभरी है। इसकी शुरुआत दिसंबर 2023 में हुई। यह ट्रेन कम और मध्यम आय के यात्रियों के लिए शुरू की गई थी। लंबी दूरी की यात्रा में कम किराए में बेहतर सुविधा देने से यह आम यात्रियों की पहली पसंद बन गया। रेलवे द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इसके स्लीपर डिब्बों की औसत ऑक्यूपेंसी 100% से भी ज्यादा देखी गई। यह दिखाता है कि आम यात्री अपनी यात्रा के लिए इसे ज्यादा तरजीह दे रहे हैं। इस ट्रेन में एसी डिब्बे नहीं होते। लेकिन इसके स्लीपर डिब्बों में ही यात्रियों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा गया है।
कम पैसे में आधुनिक सुविधाओं का अनुभव
इस ट्रेन में 11 जनरल, 8 स्लीपर, 1 पैंट्री कार और 2 लगेज-कम-दिव्यांग कोच रखा गया है। ट्रेन के सीट और बर्थ का डिजाइन आधुनिक सुविधाओं के हिसाब से किया गया है। कोच के अंदर एलईडी लाइट्स, चार्जिंग प्वाइंट और सेमी-ऑटोमेटिक यात्रियों को अच्छा अनुभव देता है। बेहतर ब्रेकिंग सिस्टम, फायर सेफ्टी और इमरजेंसी टॉक-बैक सिस्टम सीसीटीवी कैमरे ट्रेन की सुरक्षा को बेहतर बनाते हैं। इन सब सुविधाओं से इसकी लोकप्रियता लोगों में बढ़ी है।
यात्री क्षमता बढ़ाने पर जोर
पिछले कुछ समय से भारतीय रेलवे ट्रेनों की क्षमता और बेहतर यात्री सुविधा पर जोर दे रही है। इस क्रम में वित्त वर्ष 2024-25 में लंबी दूरी की ट्रेनों में लगभग 12,50 जनरल कोच और वित्त वर्ष 2025-26 में फरवरी तक 860 जनरल कोच बढ़ाए जा चुके हैं। इससे ट्रेन के स्लीपर और जनरल कोच का बोझ कम होगा। इसी के साथ रेलवे आने वाले समय में 17,000 नए नॉन-एसी कोच जोड़ने पर भी काम कर रहा है। इसमें जनरल और स्लीपर दोनों तरह के कोच शामिल हैं। योजना पूरा होने के बाद यात्रियों को भीड़ की समस्या से निजात मिलेगी और बेहतर सुवधा का अनुभव ले सकेंगे।
साफ-सफाई पर विशेष ध्यान
पिछले कुछ समय से भारतीय रेलवे ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दे रहा है। इसके अंतर्गत सभी कोच में बायो-टॉयलेट के साथ ट्रैक और कोच के सफाई का भी ख्याल रखा गया है। साथ ही नियमित निरीक्षण की भी व्यवस्था की गई है।
ये भी पढ़ें- Tateeree Song Controversy : सिंगर बादशाह की हरियाणा महिला आयोग में गैर-हाजिरी, कड़ी कार्रवाई की तैयारी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









