Tateeree Song Controversy : टटीरी सॉन्ग को लेकर रैपर-सिंगर बादशाह की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। दरअसल आज हरियाणा महिला आयोग में बादशाह को पेश होना था, लेकिन किन्ही कारणों से वे पेश नहीं हो पाए। वहीं महिला आयोग ने बॉलीवुड सिंगर-रैपर बादशाह को गिरफ्तार करने का आदेश जारी किया है। उनकी तरफ से पेश हुए वकीलों ने दलील दी कि किसी प्रोफेशनल कमिटमेंट में व्यस्त होने की वजह से बादशाह नहीं आ सके। आयोग से आगे का टाइम मांगा गया है।
पासपोर्ट जब्त और गिरफ्तारी के आदेश
हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने सिंगर बादशाह को दोपहर 3 बजे तक आयोग में पेश होने का आदेश दिया है। अगर वह निर्धारित समय तक नहीं आए, तो आयोग कड़ा कार्रवाई करने की चेतावनी दे रहा है। इसके साथ ही पंचकूला और पानीपत पुलिस को बादशाह की गिरफ्तारी और उनका पासपोर्ट जब्त करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि वह देश से बाहर न जा सकें। आयोग का कहना है कि यह कदम महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा के लिए उठाया जा रहा है।
बादशाह के वकील ने दिया सुरक्षा का हवाला
इस विवाद की शुरुआत उनके गाने ‘टटीरी’ के आपत्तिजनक बोल और कुछ शॉट्स को लेकर हुई थी। महिला आयोग ने उन्हें 6 मार्च को नोटिस भेजकर पानीपत पुलिस कार्यालय में पेश होने को कहा था। हालांकि बादशाह के वकील ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपना पक्ष रखने की अनुमति मांगी थी।
हरियाणा के लोगों को पहुंची ठेस
गाना 1 मार्च 2026 को रिलीज हुआ था और विवाद बढ़ने के बाद पंचकूला पुलिस ने इसे यूट्यूब से हटा दिया। बादशाह ने विवाद के बाद एक वीडियो जारी कर कहा था कि उनके गाने के कुछ हिस्सों से हरियाणा के लोगों को ठेस पहुंची है और उन्होंने हरियाणा के लोगों से माफी मांगी।
ये भी पढ़ें- इलेक्ट्रिक कारों में कम हो रही लोगों की दिलचस्पी, BMI की रिपोर्ट में खुलासा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









