
Haryana News : देशभर में जगह-जगह से खबर सामने आ रही है कि घरेलू एलपीसी गैस मिलना अब मुश्किल हो रहा है। इस बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्पष्ट किया कि राज्य में घरेलू एलपीजी गैस, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य और निर्बाध है। उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट में चल रही युद्ध जैसी परिस्थितियों के कारण कुछ अफवाहें फैल रही हैं, लेकिन हरियाणा में आपूर्ति को लेकर कोई समस्या नहीं है।
अधिकारियों और तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
मुख्यमंत्री सैनी ने खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक के बाद यह जानकारी दी। बैठक में तेल कंपनियों ने आश्वासन दिया कि राज्य में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और गैस की आपूर्ति निरंतर हो रही है। उन्होंने यह भी बताया कि कामर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति में अस्पतालों, शिक्षण संस्थानों और अन्य आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता दी जा रही है और शेष आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
प्रदेशवासियों से सीएम सैनी की अपील
इस दौरान सीएम सैनी ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे अनावश्यक घबराहट या भंडारण से बचें और अफवाहों पर विश्वास न करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह सतर्क है और हर घर तक घरेलू गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। सीथ ये भी कहा कि सरकार सभी आवश्यक उपाय कर रही है ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता हमेशा बनी रहे।
बता दें कि सैनी ने सभी उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी प्रकार की चोरी, कालाबाजारी या जमाखोरी पर तुरंत कार्रवाई की जाए।
ये भी पढ़ें –आप सांसद मलविंदर कंग ने लोकसभा में पंजाब के फसल विविधीकरण का उठाया मुद्दा, विशेष पैकेज की मांग की
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









