Ek Din Trailer : फिल्म एक दिन का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। ट्रेलर में आमिर खान के बेटे जुनैद खान, साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी से रोमांस करते नजर आ रहे हैं। दोनो की केमिस्ट्री शानदार है। आमिर खान प्रोडक्शन द्वारा बनाई गई फिल्म का हाल ही में टाइटल ट्रैक रिलीज किया गया था। इसे लोगों ने बहुत प्यार दिया। फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर निर्माताओं ने दर्शकों को खुश कर दिया। फैंस अब फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
‘कभी-कभी एक दिन भी काफी होता है’
ट्रेलर रिलीज के साथ ही आमिर खान प्रोडक्शन ने इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी शेयर किया। इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ लिखा, ‘कभी-कभी एक दिन भी काफी होता है।’ जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म ‘एक दिन’ 1 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
खूब पसंद किया जा रहा ट्रेलर
फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत एक फॉर्च्यून बेल से होती है, यानी किस्मत की घंटी। इसे बजाकर सभी प्रेमी जोड़े सच्चा प्यार पाने की विश करते हैं। ट्रेलर में जुनैद भी विश मांगते नजर आ रहे हैं। जिसमें कहते हैं ‘काश मीरा (साई पल्लवी) मेरी हो जाए, फिर चाहे वो सिर्फ एक दिन के लिए ही क्यों न हो। इस सीन से ट्रेलर में जुनैद और साई पल्लवी की लव स्टोरी शुरू होती है।
1 मई को रिलीज होगी ‘एक दिन’
आमिर खान प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म ‘एक दिन’ भारतीय सिनेमाघरों में 1 मई 2026 को रिलीज होगी। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इसका निर्देशन सुनील पांडे ने किया है। फिल्म में जुनैद खान और साई पल्लवी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 2016 में आई थाई रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘वन डे’ का रीमेक है।
ये भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल ने LPG सिलेंडर पर केंद्र सरकार को घेरा, मोदी-ट्रंप पर साधा निशाना
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









