Rajasthan

राजस्थान में शादी करना हो जाएगा महंगा? कॉमर्शियन सिलेंडर पर रोक से बढ़ी मुश्किलें

Rajasthan News : मिडिल-ईस्ट में चल रहे संघर्ष का असर अब देश में दिखने लगा है। पिछले दिनों घरेलू और कॉमर्शियल सिलेंडरों की कीमत में बढ़ोतरी हुई थी। इस बीच LPG के घटते स्टॉक के मद्देनजर देर रात कॉमर्शियल सिलेंडर की डिलीवरी पर अस्थाई रोक लगा दी गई है। इसका सीधा असर औद्योगिक इकाइयों, रेस्टोरेंट्स, होटल व्यवसाय और सीजन में होने वाले शादी-समारोह पर पड़ेगा।

नए ऑर्डर न लेने का आदेश

एजेंसी के एक डीलर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि कंपनी की तरफ से अगले आदेश तक नए ऑर्डर न लेने का आदेश दिया गया है। यह निर्णय ऐसे समय लिया गया है जब मिडिल-ईस्ट देशों में युद्ध चल रहा है। इससे स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से गैस-तेल का आयात बंद है। भारत की कुल खपत का लगभग 40-50 प्रतिशत कच्चा तेल, 80-85 प्रतिशत एलपीजी गैस और 50-60 प्रतिशत एलएनजी का आयात इसी रास्ते से होता है।

शादी-समारोह पर पड़ सकता है असर

राजस्थान में मार्च-अप्रैल महीने में शादी का सीजन चलता है। ऐसे में कॉमर्शियल सिलेंडर पर रोक लगने से शादी में खाना बनाना महंगा हो जाएगा। मध्य-पूर्व में चल रहा युद्ध अगर लंबा खिंचता है, तो राजस्थान में खुशियों का सीजन महंगाई में ही बीतेगा।

डिलीवरी प्रक्रिया में भी किया गया बदलाव

इससे पहले घरेलू सिलेंडर के बुकिंग प्रक्रिया में भी बदलाव किया गया था। इस प्रक्रिया के अनुसार, कंपनियों ने डिलीवरी और नई बुकिंग प्रक्रिया में 25 दिन का अंतराल का समय निर्धारित किया था। साथ ही पहले बुकिंग के बाद डिलीवरी होने में जो 2-3 दिन का समय लगता था अब 7 दिन या अधिक का समय लग रहा है। यह निर्णय इसलिए लिया गया था जिससे कि घरेलू गैस की सप्लाई नियंत्रित रहे।

ये भी पढ़ें- Petrol Diesel Price : भारत में पट्रोल-डीजल दाम पर बड़ा अपडेट, 2022 के बाद उच्चतम स्तर पर कच्चा तेल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button