Punjab News : पंजाब के भारतीय वन सेवा अधिकारियों की जनरल बॉडी मीटिंग में आज बसंता राजकुमार आईएफएस को सर्वसम्मति से आईएफएस एसोसिएशन, पंजाब चैप्टर का अध्यक्ष चुना गया है।
पंजाब के मुख्य वन्यजीव वार्डन
बसंता राजकुमार पंजाब के सबसे वरिष्ठ आईएफएस अधिकारियों में से एक हैं और वर्तमान में पंजाब के मुख्य वन्यजीव वार्डन के पद पर सेवाएं निभाते हुए पंजाब राज्य वन विकास निगम के प्रबंध निदेशक (एमडी) का भी प्रभार संभाल रहे हैं।
आईएफएस एसोसिएशन पंजाब के चुने गए अन्य कार्यकारी सदस्यों में एस.पी. आनंद आईएफएस, एस.के. सागर आईएफएस, धर्मवीर दैरू आईएफएस, अमनीत सिंह आईएफएस, हरप्रीत कौर आईएफएस और हरभजन सिंह आईएफएस शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- Petrol Diesel Price : भारत में पट्रोल-डीजल दाम पर बड़ा अपडेट, 2022 के बाद उच्चतम स्तर पर कच्चा तेल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









