Other Statesराजनीतिराष्ट्रीय

Naxalism Free India : गृह मंत्री अमित शाह का ऐलान, भारत 31 मार्च तक नक्सलवाद से होगा मुक्त

Naxalism Free India : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा दौरे पर बड़ा ऐलान किया। कटक जिले के मुंडाली में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हम नक्सलवाद को खत्म करने के बेहद करीब हैं। 31 मार्च तक देश नक्सल मुक्त हो जाएगा।

सुरक्षा बलों की जमकर तारीफ

CISF के 57वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में अमित शाह पहुंचे थे। इस दौरान उन्होनें देश के विकास में योगदान पर सुरक्षा बलों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि देश के प्रमुख प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में CISF की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इससे देश नक्सलवाद के खात्में की दिशा में आगे बढ़ा है।

कार्यक्रम में शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश लाल आतंक के खात्मे की ओर अग्रसर है। तथा नेपाल से आंध्र प्रदेश के तिरुपति तक रेड कॉरिडोर बनाने का उनका सपना सुरक्षा एजेंसियों ने विफल कर दिया।

क्या है ‘रेड कॉरिडोर’

गृह मंत्री अमित शाह ने कार्यक्रम में रेड कॉरिडोर का जिक्र किया। आखिर क्या है रेड कॉरिडोर ? आइए जानते हैं…
रेड कॉरिडोर, आम बोलचाल की भाषा में लाल गरियारा के नाम से भी जाना जाता है। यह आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर से नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर तक फैला है। जोकि नक्सल और माओवादी विचारधारा से प्रभावित रहा है। इसमें प. बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश सहित 10 भारतीय राज्य शामिल हैं।

भारत में नक्सलवाद की समस्या

भारत में नक्सलवाद की शुरुआत 1967 में दार्जिलिंग के नक्सलबाड़ी गांव से हुई। यह आंदोलन सामंतो के खिलाफ हुआ था। इसका नेतृत्व चारू मजूमदार और कानू सान्याल ने किया था। बाद में यह एक चरमपंथी समूह बन गया। और भूमि अधिकार के लिए शुरू हुआ यह आंदोलन आगे चलकर देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए मुसीबत बन गया।

नक्सलियों पर आक्रामक तरीका अपनाया

समय-समय पर इसके खिलाफ सुरक्षा बलों द्वारा सैन्य अभियान चलाया गया। इसी क्रम में 2014 में मोदी सरकार ने आने के तुरंत बाद वामपंथ उग्रवाद के खिलाफ राष्ट्रीय एक्शन प्लान तैयार किया। 2019 में अमित शाह ने गृह मंत्री बनते ही नक्सलियों के खात्मे को लेकर आक्रामक तरीका अपनाया। इससे लगातार वे सिमटते चले गए। इसको लेकर ओडिशा के कार्यक्रम में एक बार फिर से 31 मार्च, 2026 को नक्सल मुक्त देश का नारा दोहराया।

ये भी पढ़ें- Cylinders Price Hike : रसोई गैस सिलेंडर हुआ महंगा, कामर्शियल सिलेंडर भी 100 से पार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button